आज 22 अक्टूबर को परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopda) 38 साल की हो गई हैं. परिणीति के फ्रेंड्स और फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर बर्थडे विश कर रहे हैं. बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी परी के 38वें बर्थडे पर एडोरेबल फोटो और हार्टफेल्ट मैसेज (nostalgic picture and a heartfelt message) लिखकर बर्थडे विश किया है.

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी छोटी कजिन सिस्टर परिणीति चोपड़ा की एक बहुत प्यारी और खूबसूरत फोटो शेयर की हैं. इस फोटो में परिणीति चोपड़ा मोतियों से डेकोरेट की पिंक आउटफिट पहने हुए नज़र आ रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए मैचिंग के इयरिंग्स और मेकअप किया है.

आज के इस स्पेशल डे पर अपनी कजिन सिस्टर को विश करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है – हैप्पी बर्थडे टीशा @parineetichopra! आपका आने वाला साल खूबसूरत हो, ढेर सारी खुशियों और प्यार से भरा हो. आपको वो हर चीज मिले, जो आप चाहती हैं.

बता दें कि अक्सर प्रियंका और परिणीति सोशल मीडिया पोस्ट और पर्सनल मैसेज के ज़रिए अपनी क्लोज बॉन्डिंग की झलक दिखाते रहते हैं. दोनों बहनों का ये प्यार उनके अगली जेनरेशन यानी उनके बच्चों के बीच दिखाई देता है. प्रियंका अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर परिणीति के बेटे, नीर के लिए अपना प्यार ज़ाहिर करती रहती हैं.
