Close

बर्थडे पर करीना कपूर खान ने लुटाया अपनी डार्लिंग मलाइका अरोड़ा पर ढेर सारा प्यार, बर्थडे विश करते हुए लिखा एक स्वीट मैसेज – हमेशा सेक्सी और फेबुलस रहो! (Kareena Kapoor Khan showered birthday love on Darling Malaika arora with a sweet message ‘Stay Sexy And Fabulous’)

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आज शुक्रवार को अपना 53वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. इस खास मौके पर मल्ला को अपनी फैमिली और फ्रेंड्स का ढेर सारा प्यार मिल रहा है. इस मौके पर मलाइका की बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर करीना कपूर खान ने अपनी डार्लिंग के लिए सिजलिंग बर्थडे पोस्ट शेयर किया है.

एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपनी बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर मलाइका अरोड़ा को सोशल मीडिया पर एक सिजलिंग पोस्ट शेयर बर्थडे विश किया है. एक्ट्रेस ने अपनी बेस्ट फ्रेंड को बर्थडे विश करते हुए अपनी और मलाइका की ओल्ड फोटोज शेयर की. इन तस्वीरों में मलाइका को ‘डार्लिंग मल्ला’ कहकर उन पर ढेर सारा प्यार लुटाया है

करीना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर दो ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीर शेयर की. इन तस्वीरों में करीना मलाइका के गाल पर किस करती हुई नज़र आ रही हैं. साथ में करीना ने बहुत सिजलिंग सा मैसेज लिखा है लिखा – हैप्पी बर्थडे डार्लिंग मल्ला, हमेशा सेक्सी और फेबुलस बनी रहो… ढेर सारा प्यार @malaikaaroraofficial.

दूसरी इंस्टा स्टोरी में करीना कपूर ने मलाइका और अमृता अरोड़ा की एक मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की. पोलरॉइड स्टाइल वाली इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा है- मल्ला हमेशा फेबुल्स रहो.

बता दें कि करीना कपूर, करिश्मा कपूर, अमृता और मलाइका अरोड़ा के बीच कई सालों से गहरी दोस्ती है. अक्सर ये गर्ल गैंग कुछ न कुछ सेलिबेशन करते हुए, गेट टूगैदर करते और सोशल आउटिंग करते हुए नज़र आता है.

Share this article