गोविंदा (Govinda) पिछले काफी समय से पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. उनकी वाइफ सुनीता (Sunita Ahuja) लगातार उन पर चीटिंग करने और उनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में होने का आरोप लगा रही हैं. ये भी खबरें आ रही हैं कि गोविंदा दिवालिया (Govinda turning bankrupt) हो चुके हैं और पैसे ही खातिर अब स्कूलों में भी डांस करने लगे हैं. लेकिन अब उनके मैनेजर शशि सिन्हा (Govinda's manager Shashi Sinha) ने इन सारी खबरों का सच बताया है.

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा हाल ही में ANI से बात की और गोविंदा की पर्सनल लाइफ के बारे में खुलासे किए. दरअसल गोविंदा को पिछले दिनों प्राइवेट इवेंट्स और स्कूल में डांस करते देखा गया था. इन इवेंट्स से उनके कई वीडियोज़ भी वायरल हुए थे जिसके बाद चर्चा होने लगी थी कि गोविंदा की माली हालत ठीक नहीं है, इसलिए पैसों के लिए वो इस तरह छोटे मोटे फंक्शन में नाच रहे हैं.

इन खबरों पर रिएक्ट करते हुए उनके मैनेजर (Govinda's manager reveals truth) ने बताया, "गोविंदा अच्छे डांसर हैं. डांस करना उनका पेशा है, इसका मतलब ये नहीं है कि वो दिवालिया हो गए हैं. आज भी इवेंट्स, डांस परफॉर्मेंस और फिल्मों के ऑफर मिलते रहते हैं. वो अपने परिवार का ध्यान नहीं रखेंगे तो कौन रखेगा? वो आज भी अपनी पत्नी और बच्चों की पूरी जिम्मेदारी निभा रहे हैं."

वहीं, हाल ही में गोविंदा का यूपी में एक साधारण टैक्सी में सफर करते वीडियो भी वायरल हुआ, जिसे कुछ लोगों ने उनके डाउनफाल से जोड़ दिया. इस पर सफाई देते हुए मैनेजर ने कहा, "सरकार का एयरपोर्ट जोन होता है, जहां आर्म्स, एम्युनिशन और सरकारी इंतजाम होते हैं, वहां प्राइवेट गाड़ियां अलाउड नहीं होतीं. एयरपोर्ट पर उस दिन प्राइवेट गाड़ियों को एययरपोर्ट परिसर में जाने की अनुमति नहीं थी. उस समय भारत सरकार की गाड़ी अलाउड थी, इसलिए वही इस्तेमाल की गई. गोविंदा के पास एक नहीं, बल्कि कई गाड़ियां हैं. ऐसा नहीं नहीं है कि वो दिवालिया हो गए हैं या किसी से पैसे मांग रहे हैं."

शशि सिन्हा ने आगे कहा, "मैं खुद गवाह हूं कि गोविंदा ने करोड़ों के आफर ठुकराए हैं. वह ऐसे एक्टर हैं जिनकी कुछ वर्षों में कोई हिट फिल्म नहीं आई, फिर भी बड़े प्रोड्यूसर और एक्टर्स उनके साथ काम करना चाहते हैं. बहुत जल्द आप एक बड़ी अनाउंसमेंट सुनेंगे."

गोविंदा के तंगी के दिनों के बारे में बात करते हुए उनके मैनेजर ने कहा, "ये 8–10 साल पुरानी बात है. जब वह सांसद बने, तब उन्होंने सांसद फंड और अपनी कमाई से लोगों की मदद की. किसी को यह दे दो, किसी का वह कर दो. इसी चक्कर में एक समय ऐसा आया कि उनके पास पैसे नहीं बचे. कर्ज़े हो गए उन पर हालात इतने खराब हो गए कि उन्हें अपना घर गिरवी रखना पड़ा. घर गिरवी रखकर उन्होंने सबके कर्ज़े चुकाए. अभी कुछ ही समय पहले उनका घर गिरवी से फ्री हुआ है. उन्होंने डांस करके, प्रोग्राम अटेंड करके कमाया. वह न किसी से मांगने गए, न किसी ने उनसे पूछा."
