बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपने फैंस को पार्लियामेंट के अंदर की लाइफ का एक झलक दिखाई है. इस झलक में कंगना ने वेटरन एक्टर और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी (veteran actor and BJP MP Hgema Malini) के साथ कुछ खास पल शेयर किए.

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut ) ने सोशल मीडिया पर अपने चाहनेवालों को पार्लियामेंट के बिहाइंड द सीन की झलक दिखाई है. इन झलकियों में एक्ट्रेस ने वेटरन एक्ट्रेस और बीजेपी एमपी हेमा मालिनी (veteran actor and BJP MP Hema Malini) के साथ पार्लियामेंट में खास पल को शेयर किया है. कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो पोस्ट की है. जिसमें एक्ट्रेस ने राजनीतिक माहौल का एक रिलैक्स्ड और गर्मजोशी से दोस्ताना पहलू दिखाया है.

इस फोटो में बीजेपी सांसद और वेटरन एक्ट्रेस हेमा मालिनी मंडी सांसद कंगना रनौत के पास बैठी हुईं हैं. दोनों सांसद नेता पार्लियामेंट के परिसर में रखे काउच पर बैठे कर मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने बड़ी गर्मजोशी से और दिनभर की राजनीतिक गहमागहमी के बीच शांति से पोज देते हुए नजर आ रही हैं.

इन कैंडिड पार्लियामेंट परिसर में साथ बिताए इस खास पल में कंगना रनौत पीच साड़ी के साथ लैवेंडर स्वेटर पहने हुए दिख रही हैं. वहीं हेमा मालिनी प्रिंटेड येलो और साड़ी ने बड़ी ग्रेसफुल लग रही हैं. इस पोस्ट के साथ कंगना ने लिखा - संसद में सुकून के कुछ पल #Dreamgirl ' के साथ.

कंगना ने इस पोस्ट को बॉलीवुड की लीजेंड्री एक्ट्रेस हेमा मालिनी के निकनेम से टैग किया है. कंगना ने एक सेल्फी भी शेयर की है. जिसमें लिखा है #dreamgirl और विंटर सेशन 3026 लिखा है.

इंस्टा स्टोरी की पोस्ट के बैक राउंड में एक्ट्रेस ने किशोर कुमार के क्लासिक गाने 'ड्रीम गर्ल' पर सेट किया. एक्ट्रेस का ऐसा करना बीजेपी सांसद हेमा मालिनी की स्क्रीन पर बनी रहने वाली विरासत को एक प्यारा-सा सम्मान है. बात चाहे हेमा मालिनी के फ़िल्मी सफर की हो या एक सीनियर पॉलिटिकल फिगर के तौर कंगना रनौत ने हमेशा हेमा मालिनी की तारीफ़ की हैं.
