Close

जेल से रिहा होने के बाद राजपाल यादव ने लगाई फिल्म इंडस्ट्री से काम की गुहार, बोले- मेरी मदद करें, पैसा उनकी मर्जी का (Rajpal Yadav Appealed To Film Industry For Work After Walking Out Of Jail Says Meri Madad Karen Paisa Unki Marzi Ka)

एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) तिहाड़ जेल (Tihad Jail) से रिहा हो चुके हैं. जेल से रिहाई के बाद इंडिया टीवी से बात करते हुए कहा कि उन्‍हें काम की जरूरत है. ज‍िन लोगों ने पहले उनकी मदद की,वे एक बार फिर से उन्‍हें काम दें और पैसा उनकी मर्जी होगा.

Rajpal Yadav

तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद राजपाल यादव ने 'इंडिया टीवी' से बात की. बातचीत के दौरान एक्टर ने अपने इस फिल्मी सफर में इंडस्ट्री से अब तक मिले प्यार के लिए शुक्रिया अदा करते हुए कहा- आप सभी के सपोर्ट के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. बच्चों से लेकर सब पीढ़ियों के लोगों ने मुझे इंडियन सिनेमा के इस पूरे सफर में बहुत प्यार दिया है और मैं इसके लिए सभी का बहुत शुक्रगुजार हूं.

Rajpal Yadav

इंडिया टीवी के जरिए राजपाल यादव ने इंडस्ट्री से मदद की गुहार लगाते हुए कहा- पहले जिन लोगों ने मेरी मदद की है, मेरा साथ दिया है, मैं उनसे रिक्वेस्ट करता हूं कि वे एक बार फिर से मुझे ऐसे रोल दें, जो मैं करना चाहता हूं. इसके लिए पैसा उनकी मर्जी का हो सकता है. जो भी फीस वो तय करेंगे, मैं काम करने के लिए राज़ी हूं.

Rajpal Yadav

चेक बाउंस मामले सोशल मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री से मिले सपोर्ट के लिए उन लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा- मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर मेरा साथ दिया और जो ऑनलाइन एक्टिव नहीं हैं, उन्होंने मुझे दुआएं दीं में उनका भी शुक्रगुजार हूं. . मैं उन लोगों का भी शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मेरी बुराई की.

Rajpal Yadav

बता दें कि राजपाल यादव के जेल जाने के बाद बॉलीवुड से सलमान खान, अजय देवगन, सोनू सूद समेत कई लोगों ने एक्टर की मदद की घोषणा की थी.

Share this article