बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस शबाना आजमी (Shabana Azmi) अक्सर अपने बेबाक बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं. इस बार भी शबाना आजमी ने बुर्के को लेकर ऐसा ही बेबाक बयान दिया है कि सोशल मीडिया यूजर्स चौंक गए.

इंडस्ट्री की वेटरन एक्ट्रेस शबाना आजमी उन लोगों में से बड़ी बेबाकी से और खुलकर है सोशल मुद्दे पर अपनी बात लोगों के सामने रखती हैं. उषा काकड़े के पॉडकास्ट में बतौर गेस्ट आईं शबाना आजमी ने बुर्का पहनने को लेकर बात की.

पॉडकास्ट में बात करते हुए शबाना ने कहा- कुरान में ये बात कहीं नहीं लिखी है कि आपको इस तरह बुर्का पहनना चाहिए. कुरान में बस ये कहा कि आपकी नजरों में शर्म होनी चाहिए. और ये बात महिलाओं और पुरुषों दोनों पर लागू होती है. जहां तक मेरी बात है तो मैं बुर्का नहीं पहनती,

लेकिन अगर कोई मुझसे ये कहेगा कि मैं बुर्का नहीं पहन सकती, तो मैं तीन तीन बुर्के पहन लूंगी. आप कौन होते हैं मुझे यह बात बोलने वाले? लेकिन धर्मनिरपेक्षता की आड़ में कट्टर सोच को बढ़ावा देना भी सही नहीं है.

जानकारी के लिए बता दें कि शबाना आजमी ने साल 2022 में भी बुर्के के बारे में अपने विचार रखे थे. उस वक्त साल 2022 में कर्नाटक में हिजाब को लेकर बहुर कंट्रोवर्सी हुई थी.
