Close

फर्स्ट डेथ एनिवर्सरी पर हेमा मालिनी को आई धर्मेंद्र की याद, सोशल मीडिया पर दी इमोशनल श्रद्धांजलि, बोलीं – उनके बिना जिंदगी में खालीपन महसूस होता है (Hema Malini remembers Dharmendra on his first death anniversary with emotional tribute, says life feels empty without him)

इंडस्ट्री के हीमैन और दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र (Late Actor Dharmemdra) की आज 24 नवंबर को पहली पुण्यतिथि (First Death Anniversary) है. इस मौके पर उन्हें याद करते हुए हेमा मालिनी (Hema Malini) ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट शेयर किया है. इस इमोशनल नोट में हेमा जी ने उन्हें अपना अब कुछ बताया है.

धर्मेंद्र से जुड़े और भी किस्से जानने के लिए मेरी सहेली पॉडकास्ट के नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

 

 

बॉलीवुड के वेटरन एक्टर धर्मेंद्र का 24 नवंबर, 2025 को निधन हो गया था. आज ठीक एक साल बाद, उनकी पुण्यतिथि के मौके पर उनकी वाइफ और एक्ट्रेस-पॉलिटिशियन हेमा मालिनी का दुख आज भी उतना गहरा है. दिवंगत एक्टर की पुण्यतिथि के मौके पर हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.

हेमा मालिनी ने एक्स पर अपने हसबैंड धर्मेंद्र की कुछ फोटोज शेयर की हैं. साथ में एक नोट भी शेयर किया है, जिसमें लिखा है – पूरा एक साल बीत गया है, लेकिन मेरा दुख आज भी उतना ही है.

मैं एक ऐसे इंसान के जाने का शोक मना रही हूं, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती है. जो सिर्फ मेरे पति ही नहीं थे, बल्कि वे मेरे सब कुछ थे – मेरे फ्रेंड, फिलोसफर और गाइड, वे मेरी लाइफ के बैकबोन थे. कुल मिलाकर कहूं तो वे मेरा अस्तित्व थे.

अपनी इस पोस्ट में हेमा मालिनी ने उन लाखों फैंस का भी आभार व्यक्त किया है, जिन लोगों ने अपने फेवरेट एक्टर को याद किया, साथ ही स्वीट मैसेज भी शेयर किए.

हेमा मालिनी उन सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए के लिए एक बार फिर उन्हें धन्यवाद दिया.

Share this article