Close

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के रिसेप्शन में नंगे पांव पहुंचे रामचरण, सुपर स्टार की सादगी ने जीता फैंस का दिल, जानें क्या है वजह? (Ramcharam Arrived Barefoot In Vijay Devarakonda- Rashmika Mandanna Reception)

हैदराबाद में बीती शाम विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना (Vijay Devarakonda- Rashmika Mandanna Reception) ने अपने इंडस्ट्री के दोस्तों और कलीग्स के लिए ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया था. न्यूली वेड्स के रिसेप्शन में साउथ और बॉलीवुड सेलेब्स के स्टाइल और फैशन का जलवा दिखाई दिया. लेकिन लाइम लाइट चुराई तो साउथ के सुपरस्टार राम चरण (South Superstar Ram Charan) ने. काले कपड़े, नंगे पैर और बढ़ी हुई दाढ़ी में राम चरण के सिंपल लुक ने सबका ध्यान खींच लिया.

Vijay Devarakonda- Rashmika Mandanna

इस समय पूरा सोशल मीडिया रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के ग्रैंड रिसेप्शन की तस्वीरों और वीडियोज से भरा हुआ है. बॉलीवुड और साउथ के सितारों से सजी में शाम में सबने अपने स्टाइल का जलवा बिखेरा. लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा साउथ के सुपर स्टार राम चरण ने.

Vijay Devarakonda- Rashmika Mandanna

जी हां विरोश के रिसेप्शन में रामचरण रिसेप्शन के लिए रामचरण ने ब्लैक रंग का मैंडरिन कॉलर शर्ट स्टाइल शॉर्ट कुर्ता और ब्लैक पैंट्स चुना. कंधे पर रेड, येलो और ग्रीन की डिटेलिंग वाले गमछे को सिंपल तरीके से कैरी किया. उन्होंने पैरों में कुछ नहीं पहना था. नंगे पैर आए थे.

Ramcharam

राम चरण अपनी पत्नी उपासना के साथ कपल के रिसेप्शन में पहुंचे थे. रेड और गोल्डन कलर के सूट एंब्रॉयडरी वाले सूट में दिखी. उपासना ने अपने लुक को इयररिंग्स, क्लच और हील्स के साथ स्टाइल करके कंप्लीट किया.

Ramcharam

Virosh के रिसेप्शन में राम चरण का नंगे पैर आने की वजह ये है कि वे इन दिनों अपनी अयप्पा दीक्षा का पालन कर रहे हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार व्रत के दौरान भक्तों को काले या फिर नीले कपड़े ही पहनने होते हैं और 41 दिन तक जूते- चप्पल का त्याग करके नंगे पैर रहना होता है. और रामचरण आजकल अपने इसी नियम का पालन कर रहे हैं. ये पहली बार नहीं है, जब राम नंगे पैर नज़र आए हों. एक्टर पिछले कई सालों से इस नियम को फॉलो कर रहे हैं. भक्त इस नियम का पालन भगवान अयप्पा के सबरीमाला मंदिर में दर्शन करने से पहले करते हैं.

Ramcharam

विजय और रश्मिका के रिसेप्शन में नागार्जुन अपनी पत्नी और बेटे नागा चैतन्य, श्रीलीला, कृति सेनन, नीना गुप्ता, रिया चक्रवर्ती, कल्याणी, राणा दग्गुबाती की पत्नी मिहिका बजाज, महेश बाबू की पत्नी नम्रता शिरोडकर और बेटी और मृणाल ठाकुर सहित अनेक सेलेब्स शामिल हुए.

Share this article