Close

इरफान खान की छठी पुण्यतिथि पर उनकी पत्नी सुतापा सिकदर को आई एक्टर की याद, लिखा इमोशन पोस्ट, बोलीं- मेरी भी विदाई लिख दे (Irrfan Khan Remembered on 6th Death Anniversary, Sutapa Sikdar Shares Emotional Post)

आज 29 अप्रैल को इरफान खान की छठीं पुण्यतिथि (Irrfan Khan's 6th Death Anniversary) है. एक्टर की पुण्यतिथि के मौके पर उनकी पत्नी सुतापा सिकदर (Wife Sutapa Sikdar) ने उन्हें याद किया और सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट (Emotional Post) शेयर की है.

Irrfan Khan and Sutapa Sikdar

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का निधन हुए 6 साल बीत गए है. लेकिन आज भी उनकी फैमिली और फैंस उन्हें याद करते हैं. इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर और उनके बेटे बाबिल अक्सर उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते रहते हैं.

Irrfan Khan and Sutapa Sikdar

इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर अक्सर उन्हें याद करती रहती हैं. कुछ खास मौकों पर उनकी कमी महसूस करती हैं. आज इरफान खान की छठी पुण्यतिथि है. इस अवसर पर एक बार फिर से सुतापा ने अपने दिवंगत हसबैंड इरफान खान को याद किया है.

Irrfan Khan and Sutapa Sikdar

असल में लेखक योगेश भारद्वाज ने एक्टर को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है. इसी इमोशनल पोस्ट को सुतापा सिकदर ने अपने इंस्टाग्राम पर रीशेयर किया है. इस पोस्ट में लिखा है - मैं भटका सा राही, मुझे वो दर दिखता था. मैंने जिधर देखना चाहा, वो उधर दिखता था. मुझे जलाकर सुखा दिया था तपिश ने मेरी. मुझे उसकी आंखों में समंदर दिखता था.जीवन की कला का बड़ा कलाकार था वो, दिल जीतने का हुनर जानता था, फनकार था वोहमने घर छोड़ा कुछ पाने की बेचैनी मेंउसके रास्तों में मुझे बस सबर दिखता थाऐ खुदा खुद से खुद की रिहाई लिख देजैसे उसकी लिखी मेरी भी विदाई लिख देकौन सी रिश्वत देता था वो तुझको तू जब-जब उसका हुनर लिखता था

Irrfan Khan

सुतापा की ये इमोशनल पोस्ट तेजी से वायरल हो रही हैं. फैंस भी याद कर रहे हैं.

Share this article