Close

‘तेज धमाके हो रहे हैं… घर की खिड़कियां हिल रहीं, इंडिया वापस आना चाहती हूं’ युद्ध के बीच बेटी संग दुबई में फंसीं लारा दत्ता, रोते हुए बताया हाल, बोलीं- यहां सब डरावना है (‘Heard loud booms, Windows shake, doors rattle’ while stranded in Dubai with daughter, Lara Dutra shares ‘unsettling’ experience)

यूएस-इजरायल और ईरान (US, Israel attack Iran) के बीच चल रहे वॉर ने पूरी दुनियाभर को टेंशन में डाल दिया है. सभी डरे हुए हैं. वॉर के बीच कई इंडियन सेलेब्स दुबई (Conflict in the Middle East) में फंसे हुए हैं और फैंस को वहां से लाइव अपडेट्स शेयर कर रहे हैं. एक्ट्रेस लारा दत्ता (Lara Dutta) भी फिलहाल दुबई में अपनी बेटी के साथ फंसी (Lara Dutta stranded in Dubai with daughter) हुई हैं और वहां से एक वीडियो शेयर करके उन्होंने वहां के डरावने हालात के बारे में बताया है.

लारा दत्ता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो (Lara Dutta shares video from Dubai) पोस्ट किया है और रोते हुए अपना दर्द बयां (Lara Dutra shares ‘unsettling’ experience) किया है.  उन्होंने कहा, "पूरा सोशल मीडिया वॉर की पोस्ट से भरा हुआ है. लोग डरे हुए हैं. मैं इस तरह का वीडियो नहीं डालती लेकिन फिलहाल ये वीडियो ज़रूरी लगा. मैं यहां अपने ब्रांड के शूटिंग के लिए आई थी. मैं बेटी सायरा के साथ दुबई में हूं और मेरे पति महेश भूपति काम के सिलसिले में बाहर हैं. उस दिन हम शूटिंग कर रहे थे, तभी अचानक ज़ोरदार धमाकों की आवाज़ सुनाई दी. हम स्टूडियो से बाहर भागे तो आसमान में मिसाइलों को इंटरसेप्ट होते देखा."

उन्होंने आगे कहा, "हम नर्वस हैं और सब कुछ डरावना है. बहुत सारे फाइटर जेट्स ऊपर उड़ रहे हैं, तेज धमाके हो रहे हैं. हम विला में रहते हैं, सुरक्षित इलाके में हैं, लेकिन तेज़ धमाकों से खिड़कियां हिल रही हैं, घर और दरवाजे कांप रहे हैं. हालांकि एक पल के लिए भी असुरक्षित महसूस नहीं हो रहा. डर ज़रूर है, लेकिन सेफ्टी को लेकर भरोसा बना हुआ है.  UAE सरकार ने कमाल का काम किया. उन्होंने हर इंसान को संभाला चाहें वो किसी भी देश का हो. तनाव के बावजूद आम ज़िंदगी ठप्प नहीं हुई है. मेरा माली लॉन की देखभाल कर रहा है. डिलीवरी करनेवाले लोग भी अपना काम कर रहे हैं. लोग सतर्क हैं, पर काम जारी रखे हुए हैं."

आखिर में लारा ने कहा कि कोई भी आम नागरिक डर के साए में जीने का हकदार नहीं है. हालात चाहे कितने भी मुश्किल क्यों न हों, शांति और इंसानियत सबसे टॉप पर होना चाहिए.  उन्होंने शांति और सुरक्षा की अपील भी की है. "उम्मीद करती हूं कि आखिर में समझदारी और बेहतर फैसला जीतेगा."

Share this article