Close

रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में जीवा महाला के किरदार में ‘कैमियो’ बने सलमान खान में जीता फैंस का दिल, थिएटर से वीडियो शेयर कर फैंस ने दिया अपना रिएक्शन (Salman Khan became Cameo As Jiva Mahala In Riteish Deshmukh ‘Raja Shivaji’ Movie, Fans Reaction Theater Video)

एक्टर और फिल्म मेकर रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' (Actor And Film Maker Riteish Deshmukh's Film 'RajaShivaji) में अपने कैमियो का दमदार रोल निभाकर सलमान खान (Salmam Khan In Cameo) ने फैंस का दिल जीत लिया. मराठा साम्राज्य (Maratha Emperior) के इतिहास पर आधारित इस फिल्म में सलमान खान जीवा महाला (Jiva Mahala) के किरदार में नजर आ रहे हैं.

Salman Khan

एक्टर सलमान खान बॉलीवुड के उन सुपरस्टार्स में से जिनके बड़े परदे पर आते ही फैंस क्रेजी हो जाते हैं, थिएटर में तालियां और सीटियां बजने लगती हैं. सलमान खान की एंट्री पर एक बार फिर से ऐसा ही नजारा देखने को मिला रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी में. इस फिल्म में सलमान खान ने अपने दमदार कैमियो रोल से फैंस का दिल जीत लिया. बता दें कि राजा शिवाजी में सलमान जीवा महाला के किरदार में नजर आ रहे हैं.

Salman Khan

जीवा महाला के कैमियो रोल में सलमान खान के कई थिएटर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इस थियेटर वीडियो में आप सकते हैं कि जैसे ही स्क्रीन पर सलमान खान की एंट्री होती है, फैंस एक्साइटमेंट से झूमने लगते हैं. बैकग्राउंड स्कोर के बीच हाई-ऑक्टेन सीन में सलमान दुश्मन की गर्दन पर तलवार रखते हुए कहते हैं- ‘शिवाजी नहीं, शिवाजी राज म्हनायचा....इस डायलॉग को सुनते ही थिएटर फैंस की तालियों और सीटियों से गूंज उठता है.

Salman Khan

फिल्म की स्टार कास्टिंग से जुड़े किस्से को शेयर करते हुए रितेश देशमुख ने सलमान के बारे में मन को छू लेने वाली बात बताई. रितेश ने बताया- इस फिल्म के सिलसिले में मैं उनके पास नहीं गया था. असल में हम न्यू ईयर पर एक साथ थे. सलमान ने मुझसे पूछा कि वे फिल्म की शूटिंग कब शुरू कर रहा हूं. मैंने कहा कि बस इसी महीने. सलमान ने फिर पूछा कि फिल्म में उनका क्या रोल है. मैंने बताया कि फिल्म में उनका कोई रोल नहीं है. मेरी बात सुनकर सलमान खान बोले कि नहीं, नहीं.. तुम मेरे बिना फिल्म नहीं बना सकते, मुझे तो इसमें होना चाहिए.

Riteish Deshmukh

सलमान खान की बात सुनकर रितेश भावुक हो गए और बोले- सलमान का अपनापन और एक्साइटमेंट देखकर मैंने सोचा कि इस बारे में अभी तक सोचा भी नहीं था कि मेरी फिल्म में सलमान का एक रोल तो होना ही चाहिए. और इस तरह से सलमान खान राजा शिवाजी का हिस्सा बने.

Salman Khan and Riteish Deshmukh

बता दें कि सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस में बिजी हैं. सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान द्वारा प्रोड्यूस और अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में उनके साथ चित्रांगदा सिंह भी नजर आएंगी.

Share this article