Close

वरुण धवन ने एनिमल शेल्टर में सेलिब्रेट किया बर्थडे, पत्नी और बेटी लारा के साथ की गौ सेवा, गाय को चारा खिलाते आए नज़र, फैंस हुए इम्प्रेस (Varun Dhawan celebrates 39th birthday in Animal shelter, Actor is seen feeding cows with wife Natasha and daughter Laara, Fans shower love)

वरुण धवन (Varun Dhawan) आज की जनरेशन के सबसे फेवरेट रोमांटिक स्टार्स में गिने जाते हैं. वरुण ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया. एक हफ्ते पहले यानी 24 अप्रैल को एक्टर 39 साल (Varun Dhawan celebrates 39th birthday) के हो गए. फैंस ने उन्हें बर्थडे की खूब सारी बधाई दी और वे उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक देखने का इंतज़ार कर रहे थे, लेकिन वरुण ने सेलिब्रेशन की कोई तस्वीर नहीं शेयर की, लेकिन अब बर्थडे के एक हफ्ते बाद उन्होंने बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक दिखाई है.

वरुण धवन ने इस साल अपना बर्थडे गोवा में मनाया, लेकिन ग्रैंड बर्थडे पार्टी की बजाय उन्होंने बेहद सिंपल तरीके से अपना 39 वां बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है.

दरअसल इस साल वरुण धवन ने अपना बर्थडे एनिमल शेल्टर में मनाने का फैसला किया. वो वाइफ नताशा (Varun Dhawan's wife Natasha) और अपनी लाडली बिटिया लारा (Varun Dhawan's daughter Laara) के साथ गोवा के एक एनिमल शेल्टर में (Varun Dhawan visits animal shelter on birthday) पहुंचे, जहां से उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है. 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि वरुण ने अपना स्पेशल डे अपनी फैमिली के साथ स्पेशल तरीके से स्पेंड किया, जहां उन्होंने पक्षियों, गायों और अन्य जानवरों के साथ समय बिताया. वरुण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी पत्नी नताशा दलाल और बेटी लारा के साथ नजर आ रहे हैं. 

वीडियो में वरुण गौशाला में गौ सेवा करते और गायों को चारा खिलाते हुए नज़र आ रहे हैं. उनके साथ उनकी बिटिया लारा भी गायों को सहलाती और खुश होती दिख रही है. हालांकि वरुण ने लारा का फेस रिवील नहीं किया है.  

वहीं एक तस्वीर में वरुण एक पक्षी को अपने कंधे पर बिठाकर इस मोमेंट को एंजॉय करते नज़र आ रहे हैं. इस पोस्ट के साथ कैप्शन में वरुण ने लिखा, "अपनी खुशियां ढूंढो. मेरे बर्थडे पर मुझे गोवा में स्थित एनिमल शेल्टर जाने का सौभाग्य मिला. जब भी समय मिले, आप भी वहां जाएं और इन प्यारे जानवरों से मिलें."

वरुण धवन के इस जेस्चर से फैंस इम्प्रेस हो रहे हैं और उन्हें अपना इंस्पिरेशन बता रहे हैं. फैंस कॉमेंट करके उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं और उनकी लाडली लारा पर भी प्यार लुटा रहे हैं.  वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण धवन अपने पापा डेविड धवन (David Dhawan) के निर्देशन में बनी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani To Ishq Hona Hai) में नजर आएंगे, जिसमें मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी हैं. ये फ़िल्म 5 जून को थिएटर में रिलीज़ होगी.

Share this article