Close

पापा बन गए ‘शाका लाका बूम बूम’ एक्टर किंशुक वैद्य, शादी के डेढ़ साल बाद पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, बेटे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की पहली तस्वीर (‘Shaka Laka Boom Boom’ actor Kinshuk Vaidya and wife Diiksha Welcomes Baby Boy, Shares Good News On Social Media)

पॉपुलर टीवी शो 'शाका लाका बूम बूम' (Shaka Laka Boom Boom) का संजू (Shakalaka Boom Boom fame Sanju) याद है न? संजू का रोल निभाकर घर-घर मशहूर हुए किंशुक वैद्य (Kinshuk Vaidya) पापा बन गए हैं. उनके घर नन्हीं किलकारी गूंजी है. उनकी वाइफ दीक्षा नागपाल (Diiksha Nagpal) ने बेबी बॉय को (Kinshuk Vaidya and wife Diiksha Welcomes Baby Boy) जन्म दिया है. एक्टर ने सोशल मीडिया पर ये गुड न्यूज़ फैंस के साथ शेयर की है. 

किंशुक ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके बताया है कि उन्होंने 8 मार्च को बेटे को वेलकम किया है. किंशुक ने तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी दीक्षा के साथ अपने बेटे की उंगली थाम रखी है और उस पर लिखा है कि उन्हें बेटा हुआ है. इसके साथ ही बच्चे के जन्म की तारीख भी लिखी. कैप्शन में लिखा, "बहुत प्यार और आभार के साथ हमने बेटे को वेलकम किया है. बेबी वैद्य आ गया है."

किंशुक ने जैसे ही ये गुड न्यूज शेयर की, बधाइयों का तांता लग गया. सेलेब्स और फैंस उनकी पोस्ट पर कॉमेंट करके उन्हें कांग्रेचुलेट कर रहे हैं और बेबी वैद्य पर प्यारी बरसा रहे हैं.

किंशुक वैद्य और दीक्षा की मुलाकात साल 2015 में एक प्रोजेक्ट के दौरान हुई थी. दोनों में पहले दोस्ती हुई जो बाद में प्यार में बदल गई. कई सालों तक डेटिंग करने के बाद फाइनली किंशुक वैद्य ने अपनी गर्लफ्रेंड दीक्षा नागपाल (Diiksha Nagpal) संग 22 नवंबर, 2024 को अलीबाग में एक बेहद प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचा ली थी और अब शादी के डेढ़ साल बाद दोनों पैरेंट्स बन गए हैं.

बता दें कि किंशुक टीवी के पॉपुलर एक्टर हैं, वहीं दीक्षा एक जानी-मानी डांस कोरियोग्राफर हैं. दीक्षा नागपाल ने 'पंचायत 2' के एक आइटम नंबर को भी कोरियोग्राफ किया था. इसके अलावा वो टीवी शो शिव शक्ति से भी बतौर कोरियोग्राफर जुड़ी हुई हैं. दोनों सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ की झलकियां शेयर करते रहते हैं.

Share this article