ग्लोबल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) चाहे कितनी ही बिजी हों, वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ में हमेशा बैलेंस बनाकर चलती हैं. बेटी मालती (Malti Marie) पर प्रियंका और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) दोनों ही जान छिड़कते हैं और बेटी को बेस्ट पैरेंटिंग दे रहे हैं. उन्होंने मालती को दुनिया से इंट्रोड्यूस भी करवाया था और फेस रिवील भी किया था. पर पिछले काफी समय से प्रियंका और निक अपनी लिटिल प्रिंसेस का चेहरा दुनिया से छिपाकर रखते हैं. इसकी वजह फैंस समझ नहीं पा रहे थे, लेकिन अब प्रियंका ने खुद इसकी वजह बताई है कि क्यों वो बेटी को दुनिया की नज़रों से दूर रखना चाहती हैं.

प्रियंका चोपड़ा हाल ही में एक पॉडकास्ट में पहुंची थीं, जहां उन्होंने कई मुद्दों पर बात की. उन्होंने बेटी मालती के बारे में बात करते हुए बताया कि जैसे जैसे वो बड़ी हो रही है, उनके और निक के लिए उसकी सिक्योरिटी प्रायोरिटी बनती जा रही है. "हम उसे आम लोगों जैसा जीवन देना चाहते हैं. वह बहुत घूमती-फिरती है, (इसलिए) हम उसे जितना हो सके, गुमनाम रहने देते हैं. यह उसके लिए नॉर्मल है, हम चाहते हैं कि मालती आम जीवन जी सके, बिना किसी डर के. हम नहीं चाहते कि लोग उसकी तस्वीरें या वीडियो बिना इजाजत के बनाएं."

प्रियंका ने आगे बताया कि उन्होंने बाहर जाते समय बेटी के लिए सिक्योरिटी रखने का फैसला क्यों किया, उन्होंने बताया कि एक बार अजनबी व्यक्ति स्कूल से घर लौटते समय मालती का पीछा कर रहा था और उसका वीडियो बना रहा था. इसी वजह से जब भी मालती बाहर जाती हैं सिक्योरिटी गार्ड उनके साथ रहते हैं. प्रियंका ने माना कि उन्होंने पब्लिक लाइफ जीने का फैसला किया है, लेकिन वो चाहती हैं कि बेटी को यह फैसला खुद लेने का हक मिलना चाहिए. लोगों की एक्साइटमेंट अच्छी है, लेकिन सुरक्षा सबसे पहले आती है.

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका हाल ही में 'द ब्लफ' में नज़र आई थीं, जो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुआ था. इसके अलावा वो एस एस राजमौली की 'बनारस' (SS Rajamouli’s Varanasi) भी कर रही हैं, जो अप्रैल 2027 में रिलीज़ होगी.

