‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अदा शर्मा (Ada Sharma) के पास इन दिनों कुछ काम नहीं है. असल में इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके दी है. इस वीडियो में अपना दर्द बताते हुए कह रही है कि प्रोड्यूसर की वजह से वह पिछले एक महीने से बिना काम के घर पर बैठी हैं.

शेयर किए वीडियो में अदा कहती है कि उन्होंने एक ही समय में तीन अलग-अलग फिल्म्स के प्रोजेक्ट्स के लिए कमिटमेंट किया था. पहली फिल्म के प्रोड्यूसर बार-बार शूटिंग की तारीखें बदलते रहे. जिसके कारण बाकी दो फिल्मों की डेट्स भी प्रभावित हो रही थीं और उनके शेड्यूल भी गड़बड़ हो रहे थे, तो मैंने अपनी बाकी दो फिल्मों के प्रोड्यूसर से बात की. मेरी बात मानते हुए वे मेरी पहली फिल्म की डेट के हिसाब से अपनी डेट्स चेंज करने के लिए तैयार हो गए.

फाइनली मैंने अपनी पहली फिल्म के प्रोड्यूसर से पूछा कि क्या अब वे तय डेट्स को लेकर पूरी तरह निश्चित हैं, तो उन्होंने कहा कि उन्हें वही पुरानी डेट्स चाहिए और उन्हें बदला नहीं जा सकता. उन्हें नई डेट्स नहीं चाहिए. इस तरह पहली फिल्म के प्रोड्यूसर की वजह से मेरी बाकी प्रोजेक्ट्स की टाइमलाइन भी बिगड़ गई. और बाकी दो फिल्मों के प्रोड्यूसर्स ने मुझे बाहर का रास्ता दिखा दिया. और इस तरह से मुझे अपनी तीनों फिल्मों से हाथ धोना पड़ा.

अदा अपने वीडियो में ये भी कहती है कि मेरे जीवन की वाट लग गई है. अभी मैं एक महीने से वेली हूं. पूरी तरह से वेली हूं. इमोशनली, मेंटली, प्रोफेशनली और फाइनेंशियली वेली हूं.

अपने इस वीडियो में अदा शर्मा ने यह भी कहा कि इंडस्ट्री में सभी लोग ऐसे नहीं होते. जब दूसरे प्रोजेक्ट्स के डायरेक्टर्स को इस परेशानी के बारे में पता चला, तो उन्होंने उनकी मदद करने के लिए अपने शेड्यूल में बदलाव भी किया. तब मुझे ये एहसास हुआ कि इंडस्ट्री में कई अच्छे लोग भी हैं दूसरों की परेशानियों को समझते हैं.
