Close

बिग बॉस फेम पवित्रा पुनिया ने सगाई के 5 महीने बाद दिखाया मंगेतर का चेहरा, शेयर की समंदर किनारे रोमांटिक प्रपोजल की तस्वीरें (Big Boss Fame Pavitra Punia Reveals Fiance’s Face 5 Months After Engagement, Shares Mushy Pics From Their Beach Proposal)

टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) ने कुछ महीने पहले ही सगाई की है. उन्होंने सगाई (Pavitra Punia's engagement) और रोमांटिक प्रपोजल की तस्वीरें भी शेयर की थीं. लेकिन तब उन्होंने अपने मंगेतर का चेहरा नहीं दिखाया था और ना ही उनका नाम रिवील किया था. लेकिन अब सगाई के 5 महीने बाद उन्होंने फाइनल अपने मंगेतर की मुंह दिखाई (Pavitra Punia's Fiance Reveals Face) कर दी है और उनका नाम बताकर फैंस को सरप्राइज दिया है. 

Pavitra Punia

पवित्र पुनिया ने पिछले साल अक्टूबर में सगाई का ऐलान किया था. उन्होंने सोशल मीडिया पट कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वो समंदर किनारे रेड ड्रेस में नज़र आई थीं. लेकिन इन तस्वीरों में उन्होंने अपने मंगेतर का चेहरा छिपा लिया था. फैंस को तभी से पवित्रा के मिस्ट्री मैन (Pavitra Punia's mystery man) के बारे में जानने को लेकर बेताब थे. अब उन्होंने फाइनली अपने मिस्ट्री मैन की पहचान का खुलासा कर दिया है. पवित्रा के मंगेतर का नाम जसकोमल सिंह (Jaskomal Singh) है, जो बिजनेसमैन हैं. जसकोमल ने खुद पवित्रा संग तस्वीरें शेयर (Pavitra Punia Reveals Fiance Face) करके फैंस को सरप्राइज दिया है. 

Pavitra Punia

जसकोमल सिंह ने पवित्रा संग अपने ड्रीमी प्रपोजल की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में जसकोमल घुटनों के बल बैठकर अपनी लेडी लव पवित्रा प्रपोज करते दिख रहे हैं. 

Pavitra Punia

एक तस्वीर में वो पवित्रा को गोद में उठाकर उन्हें लिपलॉक करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं कुछ तस्वीरों में दोनों एक दूसरे की बांहों में खोए दिख रहे हैं.

Pavitra Punia

इस रोमांटिक प्रपोजल की तस्वीरें शेयर करते हुए जसकोमल ने कैप्शन में लिखा, "सूरज डूबते ही हमारी नई जिंदगी की शुरुआत हो गई."

Pavitra Punia

जसकोमल की बात करें तो उनका एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से कोई वास्ता नहीं हैं. वो यूएस बेस्ड बिजनेसमैन हैं. उनकी प्रोफाइल देखकर पता चलता है कि वो म्यूजिक के बड़े फैन हैं. उन्होंने पंजाबी गाने गाते हुए कई वीडियोज़ भी शेयर किए हैं. 

Pavitra Punia

पवित्र पुनिया जल्द ही जसकोमल संग शादी करके घर बसाने वाली हैं. फैंस उनके मंगेतर की झलक देखकर खुश हो गए हैं और लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं.

Share this article