Close

प्रेग्नेंट हैं दिव्यांका त्रिपाठी, शादी के 10 साल बाद बनेंगी मां, जल्दी ही होगी बेबी शॉवर सेरेमनी (Divyanka Tripathi is pregnant, actress is expecting their first child after 10 years of marriage, a baby shower ceremony will be hosted soon)

बधाई हो! टीवी के पावर कपल दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) कपल के घर जल्दी ही खुशियां दस्तक देनेवाली हैं. टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी प्रेग्नेंट (Divyanka Tripathi is pregnant) हैं. 41 की उम्र में वो जल्दी ही मां बननेवाली हैं. कपल की फैमिली में फिलहाल जश्न का माहौल है.

हालांकि कपल ने अब तक प्रेग्नेंसी कन्फर्म नहीं की है और फैंस को कपल की ओर से ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतज़ार है, लेकिन इनसाइड सोर्सेस के अनुसार ये खबर पक्की है. शादी के 10 साल बाद दिव्यांका (Divyanka and Vivek are expecting their first child) के घर नन्हीं किलकारी गूंजने वाली है. 

खबरों के अनुसार 10 साल के लंबे इंतजार के बाद इस गुड न्यूज़ से दोनों की फैमिली की खुशियां सातवें आसमान पर है और दोनों परिवारों में जश्न का माहौल है. दिव्यांका और विवेक अभी प्रेग्नेंसी को सीक्रेट रखना चाहते हैं और सीक्रेटली इस नए फेज़ को इंजॉय कर रहे हैं और साथ में वक्त बिता रहे हैं.

बताया जा रहा है कि जल्द ही दिव्यांका त्रिपाठी की बेबी शावर सेरिमनी भी रखी जाएगी. इसमें कपल के परिवार और रिश्तेदारों के अलावा करीबी दोस्त और टीवी सितारे भी शामिल होंगे.

दिव्यांका और विवेक टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट एडोरेबल कपल माने जाते हैं. दोनों की केमिस्ट्री के फैंस दीवाने हैं. दिव्यांका और विवेक ने साल 2016 में शादी की थी. दोनों 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर मिले थे, वहीं पहले दोनों में दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई. फाइनली दोनों ने भोपाल में ग्रैंड वेडिंग की. शादी के बाद कई बार दिव्यांका की प्रेग्नेंसी की खबर आई, लेकिन हर बार वो अफवाह साबित हुई. लेकिन अब 10 साल बाद लंबे इंतजार के बाद कपल घर फाइनली पैरेंट्स बननेवाले हैं. 

Share this article