आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने 15 मार्च को अपना 33 वां बर्थडे सेलिब्रेट (Alia Bhatt 33rd birthday celebration) किया. हाल ही में आलिया पति रणबीर (Ranbir Kapoor) और बेटी राहा (Raha Kapoor) के साथ हांगकांग वेकेशन पर गई थीं, वहीं पर उन्होंने बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी झलक अब उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर (Alia Bhatt shares pics from birthday celebration) की हैं. आलिया ने अपना 33 वां बर्थडे फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया और इस मौके पर बेहद खुश नजर आ रही हैं. आलिया भट्ट की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं.

आलिया ने डिज्नी वर्ल्ड (Disneyland) में बर्थडे सेलिब्रेट किया. उन्होंने केक कट किया, रोमांटिक डिनर किया और रणबीर व राहा के साथ जमकर मस्ती की.

आलिया के बर्थडे पर रणबीर ने भी उन पर खूब सारा प्यार लुटाया. उन्होंने आलिया को गालों पर किस करके बर्थडे विश किया. हसबैंड से बर्थडे किस पाकर आलिया बेहद खुश लग रही हैं.

बेटी राहा ने भी मॉम को बर्थडे पर खास तोहफा दिया. राहा ने मॉम के लिए अपने हाथों से ग्रीटिंग कार्ड बनाया, जिसमें उन्होंने आलिया के लिए स्वीट बर्थडे नोट लिखा. राहा ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे ममा. आपको बहुत सारा प्यार- राहा और पापा."

आलिया ने एक फैमिली फोटो भी शेयर की है, जिसमें रणबीर राहा को गोद में लिए हुए हैं और आलिया के कंधे पर हाथ रखा हुआ है. ये प्यारी सी तस्वीर डिज़्नी वर्ल्ड की है.

आलिया अपनी बहन शाहीन भट्ट (Share Bhatt) के भी बेहद करीब हैं. इस वेकेशन में शाहीन भी साथ थीं. आलिया ने शाहीन के साथ भी पोज़ दिया. इस तस्वीर में दोनों बेहद प्यारी लग रही हैं.

आलिया की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं. फैंस अब इन तस्वीरों पर प्यार लुटा रहे हैं और लगे हाथ आलिया को बर्थडे भी विश कर रहे हैं.

