'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट आवेज दरबार (Big Boss-19 Contestant Awez Darbar) का बीते कल बर्थडे था. आवेज ने अपनी बर्थडे पार्टी के साथ इफ्तार पार्टी (Iftaar Party) भी होस्ट की, जिसमें बिग बॉस-19 के अधिकतर कंटेस्टेंट्स शामिल हुए. पार्टी में सभी ने जमकर मस्ती और डांस किया. और अब आवेज की इस पार्टी का वीडियो देख कर फैंस गुस्से से बौखलाए हुए हैं.

आवेज दरबार बिग बॉस -19 के कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं. बीते कल आवेज दरबार का बर्थडे था. आवेज ने बीते कल अपने बर्थडे पार्टी के मौके पर इफ्तार पार्टी होस्ट की थी. आवेज की इफ्तार पार्टी में उनके टीवी वर्ल्ड के कई सेलेब्स फ्रेंड्स शामिल हुए.

आवेज की इस पार्टी में अंकिता लोखंडे-विक्की जैन, फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना-आकांक्षा चमोला सहित कई सेलेब्स शामिल हुए. और अब आवेज दरबार की इफ्तार पार्टी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही हैं.

एक्टर की इफ्तार पार्टी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट्स फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, अभिषेक बजाज, नीलम गिरी, आकांक्षा चमोला और आवेज दरबार एक साथ इफ्तार पार्टी में डांस करते दिखाई दे रहे हैं.

इफ्तार पार्टी में डांस वाला ये वीडियो सुर्खियों में है. इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स गुस्से से बौखलाए हुए हैं. एक गुस्साए हुए यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी हैं इन लोगों ने. असल में इफ्तार एक इबादत होती है. ये डांस करने के लिए नहीं होता. जैसा कि ये लोग कर रहे हैं.
दूसरे यूजर ने भी अपना गुस्सा दिखाते हुए लिखा- इफ्तार में डांस कौन करता है, ऊपर से फिल्मी गाने भी चला रखे हैं, बेवकूफ लोग कहीं के. तीसरे यूजर ने लताड़ लगाए हुए लिखा है - इफ्तार पार्टी में नाच रहे हैं लोग? सच में आवेज दरबार और फरहाना भट्ट से तो ये उम्मीद बिल्कुल भी नहीं थी मुझे.

चौथे यूजर ने लिखा - आजकल इफ्तार पार्टी इबादत से अलग सोशल इवेंट बनता जा रहा है. टीवी एक्टर अयाज अहमद ने भी तंज कसते हुए लिखा - सुना है रमजान में शैतान को बंद करके दोजख में रखा जाता है.

इन सबके बीच इफ्तार पार्टी में नगमा मिराजकर नजर नहीं आईं. उनकी गैर-मौजूदगी को देख कर लोग ये अनुमान लगा रहे हैं कि कहीं इनका ब्रेकअप तो नहीं हो गया है.
