Close

क्या राहुल मोदी के साथ शादी कर रही हैं श्रद्धा कपूर? एक्ट्रेस की आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने किया अफवाहों पर रिएक्ट (Is Shraddha Kapoor set to tie the knot with Rahul Mody? Her aunt Tejaswini Kolhapure reacts)

पिछले काफी समय से ये चर्चा है कि श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी (Shraddha Kapoor And Rahul Mody) एक-दूसरे को डेट कर रहे है. और कुछ दिनों से श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी की शादी की अफवाहें (wedding Remour) उड़ रही हैं. जिस पर एक्ट्रेस की मौसी तेजस्विनी कोल्हापुरे (Actress's Aunty Tejaswini Kolhapure) ने अपना रिएक्शन दिया है.

Shraddha Kapoor

श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी एक साथ कई बार पब्लिकली स्पॉट हुए हैं. लेकिन दोनों ने अपने कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल स्वीकार नहीं किया है. फैंस भी अक्सर श्रद्धा कपूर से शादी के बारे सवाल करते रहते हैं. श्रद्धा ने शादी को लेकर कोई जवाब नहीं दिया है, लेकिन एक्ट्रेस की मौसी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने शादी की अफवाहों पर अपना रिएक्शन दिया है.

Shraddha Kapoor and Rahul Mody

द प्रेस जर्नल से बात करते हुए श्रद्धा कपूर की मौसी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने श्रद्धा की शादी के बारे में हंसते हुए कहा - मैं सच में नहीं जानती हूं. इस बारे में मुझे कोई आइडिया नहीं है. तेजस्विनी कोल्हापुरे ने श्रद्धा की तारीफ करते हुए कहा- उन्हें गर्व है कि श्रद्धा अपने परिवार की लीगेसी को आगे लेकर जा रही हैं. श्रद्धा ने जिस ग्रेस के साथ परिवार के नाम को रोशन किया है उससे वो बहुत ज्यादा खुश हैं.

Shraddha Kapoor

बातचीत के दौरान तेजस्विनी कोल्हापुरे ने ये भी बताया- मैं और श्रद्धा एक दूसरे के काम को डिस्कस करती हैं. दोनों सेट से तस्वीरें, वीडियो और अलग-अलग फिल्मों में एक-दूसरे के लुक शेयर करती हैं. कभी कभी मैं और श्रद्धा एक-दूसरे को सलाह भी देती हैं. लेकिन तभी देती हैं जब उन्हें लगता है कि किसी चीज में सुधार कर सकते हैं.

Shraddha Kapoor and Rahul Mody

बता दें कि श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी 2024 से डेट कर रहे हैं. कई बार उन्हें डिनर डेट, वेकेशन और कई इवेंट्स में एक साथ स्पॉट किया गया हैं. श्रद्धा और राहुल ने कभी ऑफिशियली अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया है. मगर फैंस को दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है.

Share this article