कल देशभर में अष्टमी (Ashtami celebration) धूमधाम से मनाई गई. मां दुर्गा की पूजा के साथ कल कंजक पूजन (Kanjak pooja) भी किया गया, जिसमें कन्याओं को पूजकर उन्हें जिमाया गया और तोहफे दिए गए. टेलीविजन के कई ऐक्टर्स ने भी कल अष्टमी के दिन घर में कन्या पूजन किया जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है. कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के घर भी कल विधिविधान से अष्टमी की पूजा की गई, जिसकी झलक उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिखाई है.

कपिल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अष्टमी पर पूरे परिवार संग पूजा (Kapil Sharma celebrates Ashtami) में शामिल होते दिख रहे हैं. इस मौके पर कपिल ने काफी सारी कन्याओं का पूजन करके उन्हें अपने हाथ से भोजन परोसकर खिलाया और उन्हें गिफ्ट भी दिया.

वीडियो में कपिल अपनी बिटिया अनायरा (Anayra) का पैर धोते नज़र आ रहे हैं. पैर धोने के बाद वो उसको तिलक लगाते हैं और हाथ में कलावा बांधते हैं. इस मौके पर ट्रेडिशनल ड्रेस में अनायरा बेहद क्यूट लग रही है.

वीडियो में कपिल की वाइफ गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) भी दिखाई दे रही हैं, जो दुर्गा मां का पाठ करती नज़र आ रही हैं. वो पूरी तरह से भक्ति भाव में लीन नज़र आ रही हैं.

जबकि कंजक पूजन में शामिल कई सारी कन्याएं भी इस मौके पर एक्साइटेड दिख रही हैं और अपनी बारी का इंतज़ार कर रही हैं. इन कन्याओं के बीच कपिल शर्मा का बेटा भी बैठा हुआ नजर आ रहा है और अपने पापा को पूजा करते देख रहा है.

ये वीडियो शेयर करते हुए कपिल ने लिखा, 'जय माता दी'. उनके इस वीडियो को फैंस का काफी प्यार मिल रहा है. खासकर लोग अनायरा की क्यूटनेस पर फिदा हो रहे हैं.

बता दें कि कपिल शर्मा पिछले कई सालों से हर साल नवरात्र में अष्टमी पूजन कर रहे हैं और इसी तरह कन्याओं की पूजा करके कन्या भोजन करा रहे हैं.

वर्क फ्रंट की बात करें तो कपिल शर्मा हाल ही में अपने शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के लेटेस्ट सीजन में नजर आए थे. उनके शो के ये सीज़न को भी लोगों का बेशुमार प्यार मिला. हालांकि, अब यह सीजन खत्म हो चुका है और दर्शकों को इसके नए सीजन के इंतज़ार है.
