अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने हाल ही में एक ऐसा बयान दिया है, जो सुर्खियों में हैं. अपने इस बयान के चलते एक्ट्रेस को इंटरनेट पर धड़ल्ले से ट्रोल (Trolling) किया जा रहा है.

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर फिल्मों में एक्टिंग करने के साथ ही बिजनेस वूमेन भी बन गई हैं. दरअसल भूमि के कुछ महीने पहले 'बैकबे' नाम से अपना वाटर ब्रांड लॉन्च किया था. एक्ट्रेस के इस वाटर ब्रांड की कीमत बाकी के वाटर ब्रांड से बहुत ज्यादा है. इसी कारण से भूमि का 'बैकबे' वाटर ब्रांड सुर्खियों में छाया हुआ है.

इसी के चलते भूमि ने अपने इंटरव्यू में एक ऐसा स्टेटमेंट दिया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है. इंटरव्यू में भूमि से ये सवाल पूछा गया कि उनके वाटर ब्रांड की कीमत अन्य ब्रांड से बहुत ज्यादा है, तो भूमि हमेशा की तरह अपने बेबाक और बिंदास अंदाज में बोली - मेरा पानी महंगा है, ये सबके लिए नहीं है. मैं इस पानी को हर किसी आदमी के लिए नहीं बेच रही हूं. मेरा ये ब्रांड सिर्फ प्रीमियम कस्टमर्स के लिए है.

बस फिर क्या था. एक्ट्रेस का ये बयान चंद मिनटों में वायरल होने लगा. और नेटिजेंस को बहस का एक और मुद्दा मिल गया. एक्ट्रेस के इस बयान के सुर्खियों में आने के बाद से लोग एक्ट्रेस का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं. अनेक लोग अपना रिएक्शन दे रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा है- ये पानी और कुछ स्टार्स के बिजनेस, दोनों फ्लॉप. दूसरे यूजर ने भी एक्ट्रेस पर तंज कसते हुए लिखा है- गरीबों के लिए भी कुछ रखिए, मैडम. तीसरे यूजर ने लिखा है- एल्गोरिथ्म को नया कंटेंट मिल गया. ऐसे कमेंट को पढ़ने के बाद भी भूमि पेडनेकर ने अभी तक कुछ रिएक्ट नहीं किया है. और न ही कोई जवाब दिया है.

अक्सर सोशल मुद्दों पर अपनी विचार खुलकर रखने वाली भूमि पेडनेकर इस बार भी अपने स्पष्ट बयान की वजह से चर्चा में है. असल में भूमि पेडनेकर का ये प्रीमियम वाटर ब्रांड हाई क्लास को टारगेट करता है. अब देखना ये है कि उनका ये ब्रांड मार्केट में कितना टिक पाता है.
