Close

अष्टमी के मौके पर सोनारिका भदौरिया ने शेयर की बेटी विरिका की क्यूट फोटोज, लिखा- हमारी छोटी-सी मैया (Sonarika Bhadoria Shares Cute Photos Of Daughter Virika On Ashtami)

'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया (Devon Ke Dev Mahadev Fame Actress Sonarika Bhadoria) ने महाअष्टमी (Mahashtmi) के पावन मौके पर अपनी बेटी विरिका की क्यूट फोटोज (Cute Photos Of Daughter Virika) शेयर की हैं. इन बेहद प्यारी तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपनी बिटिया का फेस तो नहीं दिखाया है, लेकिन छोटी-सी देवी की तरह सजी हुई सोनारिका की बेटी बहुत प्यारी लग रही है.

Sonarika Bhadoria' Daughter

सीरियल 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया इन दिनों मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं. अक्सर अपनी लाइफ की पर्सनल अपडेट्स सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. हाल ही में सोनारिका ने अपनी नन्ही से बेटी विरिका की झलक फैंस को दिखाई है.

Sonarika Bhadoria' Daughter

सोशल मीडिया पर एक्टिव सोनारिका भदौरिया ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेटी विरिका की फोटोज शेयर की हैं. इन क्यूट फोटोज में छोटी-सी विरिका रेड कलर का घाघरा चोली पहने हुए बहुत क्यूट लग रही हैं. इन cuttest फोटोज को शेयर करते हुए सोनारिका ने कैप्शन में लिखा - हमारी छोटी सी मैया. आप सभी को चैत्र नवरात्रि की अनेक और अनंत शुभकामनाएं.

Sonarika Bhadoria' Daughter

इन तस्वीरों में सोनारिका ने बेटी का फेस रिवील नहीं किया है. एक फोटो में विरिका पेट के बल लेटी हुई है और मुड़कर इधर-उधर देख रही है. दूसरी फोटो में विरिका अपनी मम्मी सोनारिका की गोद में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने फोटो में बेटी के फेस को छिपा रखा है, उसकी जगह हार्टशेप वाला इमोजी लगा रखा है.

Sonarika Bhadoria' Daughter

इस तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि नन्ही विरिका के सिर पर हेयरबैंड लगा हुआ है और नन्हे-नन्हे हाथों में छोटी-छोटी चूड़ियां पहनी हुई हैं. विरिका की इन फोटोज पर सोनारिका के फैंस अपना प्यार लुटा रहे हैं.

Sonarika Bhadoria' Daughter

कमेंट कर किसी ने क्यूट और नाइस लिखा. तो किसी विरिका को आशीर्वाद देते हुए गॉड ब्लेस यू लिखा है. अनेक लोगों के इन तस्वीरों पर रेड हार्ट वाले इमोजी सेंड किए हैं.

Share this article