वरुण धवन (Varun Dhawan) ऐसे एक्टर्स में से एक हैं जो पर्सनल लाइफ के बारे में कम ही बात करते हैं. लेकिन एक्टर ने हाल ही में पहली बार अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की है और अपनी बेटी लारा (Varun Dhawan's daughter Lara) के हेल्थ के बारे में ऐसी बात बताई है जिसके बारे में जानकर लोग हैरान हो गए हैं.

वरुण धवन हाल ही में हाल ही में 'बी ए मैन, यार!' पॉडकास्ट में पहुंचे थे, जिसमें उन्होंने बताया कि जब उनकी बेटी लारा (Varun Dhawan on daughter Lara) सिर्फ़ 1.5 साल की थी, तब उसे एक गंभीर बीमारी डायग्नोज हुई थी. इससे उसे नॉर्मली चलने और दौड़ने में प्रॉब्लम होने लगी थी. वरुण ने बताया, "जब लारा 1.5 साल की थी, तब उसे 'डेवलपमेंटल डिस्प्लेजिया ऑफ़ द हिप' (Developmental Dysplasia of the Hip) नाम की बीमारी डायग्नोज हुई थी, जिसमें हिप स्लिप, हिप सॉकेट से बाहर खिसक जाता है. इस कंडीशन में एक पैर लंबा छोटा हो जाता है, जिसकी वजह से चलने का तरीका टेढ़ा हो जाता है, जिससे चलने में दिक्कत होती है. चलने का तरीका टेढ़ा हो जाता है."

वरुण ने बताया कि इस बीमारी की वजह से लारा को 2.5 महीने तक कास्ट में रहना पड़ा. "ये सब बहुत मुश्किल था. उसे एनेस्थीसिया में रखना और फिर वह कास्ट में होश में आई. हालांकि अब कास्ट हट गई है." 'डेवलपमेंटल डिस्प्लेजिया ऑफ़ द हिप' बीमारी के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया, "DDH में आर्थराइटिस जल्दी हो जाता है, स्लिप डिस्क जल्दी हो जाती है. वेस्ट में इसका बहुत अच्छा ट्रीटमेंट होता है. यहां भी बहुत अच्छे डॉक्टर हैं थैंक फुली लारा को सर्जरी की ज़रूरत नहीं पड़ी. एक प्रोसीजर से ही उन्होंने उसका हिप ठीक जगह पर लगा दिया. उसे स्पिका कास्ट में रहना पड़ा. पूरे ढाई महीने तक उसका पूरा शरीर प्लास्टर में जकड़ा रहा. ये बहुत मुश्किल समय था. उसे एनेस्थीसिया देकर सुलाया गया. अब प्लास्टर निकल गया है." वरुण धवन ने बताया कि वे इस पूरे एक्सपीरिएंस पर एक किताब लिखना चाहते हैं.

वरुण धवन ने ये भी क्लियर किया कि वो ये सब लोगों की सहानुभूति पाने के लिए नहीं बता रहे. वो बस लोगों में इस बीमारी के प्रति अवेयरनेस क्रिएट करना चाहते हैं. "मैं सभी पैरेंट्स से अपील करना चाहता हूं कि अपने बच्चों की हरकतों पर बारीकी से नजर रखें. अगर बच्चे के शुरुआती विकास के सालों में कुछ भी एब्नार्मल लगे, तो तुरंत किसी चाइल्ड स्पेशलिस्ट के पास लेकर जाएं और उनसे सलाह लें, क्योंकि इंडिया में बहुत कम लोग इस बीमारी के बारे में जानते हैं. अगर शुरू में ही इस बीमारी के बारे में पता चल जाए तो इसका इलाज हो सकता है."

वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल (Natasha Dalal) साल 2024 में एक बेटी के पेरेंट्स बने थे. एक्टर 3 जून 2024 को बेटी लारा के पिता बने थे. इस जून को उनकी बेटी 2 साल की हो जाएगी.
