कल यानी 27 मार्च को राम नवमी (Ram Navami) थी और कल के ही दिन साउथ बीके सुपर स्टार रामचरण (Ram Charan) का बर्थडे (Happy birthday Ram Charan) भी था. एक्टर ने इस खास दिन को ईश्वर के आशीर्वाद के साथ सेलिब्रेट किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

चूंकि कल रामनवमी थी और श्रीराम जन्म के दिन ही रामचरण का भी जन्मदिन था तो इस खास मौके पर उनके पापा और लीजेंडरी एक्टर चिरंजीवी (Chiranjeevi) ने घर में खास पूजा और हवन (Ram Charan performs special Hawan on Ram Navami) का आयोजन किया था, ताकि रामचरण भगवान के आशीर्वाद के साथ अपने जन्मदिन की शुरुआत कर सकें.

रामचरण का एक वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें पंडित जी मंत्रोच्चार कर रहे हैं और हवन कुंड के सामने बैठे रामचरण घर पर होम और हवन करते दिखाई दे रहे हैं. इस मौके पर उन्होंने धोती पहन रखी है और पूरे भक्ति भाव से हवन कर रहे हैं.

पूजा हवन के समय उनके माता पिता भी मौजूद थे. हवन करने के बाद रामचरण ने माता पिता के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया. इससे पहले पापा चिरंजीवी ने एक इमोशनल बर्थडे पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया और लिखा, "चरण बाबू... बचपन में मेरा हाथ पकड़ने से लेकर आज कई लोगों के लिए प्रेरणा बनने तक... तुम मुझे सचमुच गर्व महसूस कराते हो."

ये वीडियो सामने आने के बाद फैंस रामचरण के संस्कारों की तारीफ कर रहे हैं और बर्थडे विश करके उन पर प्यार लुटा रहे हैं. बता दें कि रामचरण के बर्थडे पर उनकी फिल्म 'पेद्दी' का टीज़र भी रिलीज़ किया गया.
