बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी आने वाली फिल्म 'भूत बंगला' (Bhoot Bangla) को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. वो फिलहाल फ़िल्म के प्रमोशन में बिजी हैं. अक्षय ने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी हैं और ह्यूज ह्यूज फैन फॉलोइंग भी है उनकी. उनके फैंस उन्हें फॉलो करते हैं, उनके जैसा बनना चाहते हैं. लेकिन इतनी सक्सेस पाने के बाद भी खुद अक्षय कुमार को अपनी लाइफ में एक बहुत बड़ा मलाल है, जिसका खुलासा उन्होंने हाल ही में किया.

अक्षय इन दिनों शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून में नजर आ रहे हैं. हाल ही में इस शो के दौरान अक्षय एक कंटेस्टेंट से बात कर रहे थे. वो कंटेस्टंट खूब पढ़ी लिखी थी और अक्षय ने उस कंटेस्टंट की खूब तारीफ की. इसके साथ ही अक्षय ने बताया कि उन्हें पढा लिखा न होने मलाल है. " मैं कभी-कभी बहुत छोटा महसूस करता हूं. खासकर आप जैसे लोगों के सामने, जो ज़्यादा पढ़े लिखे हैं मुझ जैसा जो ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं है."

अक्षय ने आगे कहा, "कभी-कभी मुझे लगता है कि मुझे पढ़ना चाहिए था. काश मैं पढ़ा होता. लेकिन अब जब पढ़ना चाहता हूं तब भी पढ़ नहीं सकता क्योंकि मुझे पढ़ना अच्छा ही नहीं लगता, बस इतनी सी बात है. मेरी पत्नी लेखक है, वो किताबें लिखती है. ट्विंकल एक नहीं, दो नहीं, तीन नहीं, चार लिख चुकी है और अब एक और लिख रही है. आप विश्वास नहीं करेंगे, मैंने एक भी किताब नहीं पढ़ी है."

बता दें कि अक्षय कुमार 12वीं पास हैं. उन्होंने मुंबई से ही पढ़ाई की है. हालांकि उन्होंने ग्रेजुएशन के गुरु नानक खालसा कॉलेज में एडमिशन भी लिया था, लेकिन उन्हें पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी और मार्शल आर्ट ट्रेनिंग के लिए बैंकॉक जाना पड़ा.

बात करें 'भूत बंगला' की तो ये एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है. यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी. इस फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है. इसमें अक्षय के साथ परेश रावल, राजपाल यादव और वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसके अलावा अक्षय निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म 'हैवान' में भी नजर आएंगे.
