Close

सोनम कपूर ने दिखाई छोटे बेटे की झलक, शेयर की फर्स्ट फैमिली फोटोज, एक्ट्रेस ने लाइफ को बताया ‘एक ड्रीम’ (Sonam Kapoor calls life a ‘dream’, she shares first family photos with second newborn son)

एक्ट्रेस सोनम कपूर बेशक फिल्मों से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं. हाल ही में सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने अपने न्यूबॉर्न बेबी बॉय (Newborn Baby Boy) की झलक दिखाते हुए बेटे वायु (Son Vayu) और हसबैंड आनंद आहूजा (Husband Anand Ahuja) के साथ लेटेस्ट फैमिली फोटोज (Family Photos) शेयर की हैं. फैमिली के साथ बिताए इन खूबसूरत पलों को एक्ट्रेस ने 'एक सपना' (A Dream) कहा है.

Sonam Kapoor's second newborn son

दूसरे बेटे को जन्म देने के बाद एक्ट्रेस सोनम कपूर एक बार फिर से हसबैंड आनंद आहूजा के साथ अपनी लाइफ की खूबसूरत झलक दिखाई है . फैंस को अपनी लाइफ के खूबसूरत पलों की झलकियां दिखाते हुए एक्ट्रेस अपनी चारों की तस्वीरें शेयर की हैं. इस तस्वीरों में एक्ट्रेस ने उनका न्यूबॉर्न बेबी बॉय, बड़ा बेटा वायु और आनंद आहूजा नजर आ रहे हैं.

Sonam Kapoor's second newborn son

सोनम कपूर अभी थोड़ी देर पहले ही इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने हाल ही फैमिली संग बिताए पलों के फोटोज की सीरीज शेयर की हैं. पहली तस्वीर में सोनम अपने तीन वर्षीय बेटे वायु आहूजा के साथ ब्रेकफास्ट करती हुई नजर आ रही हैं. दूसरी फोटो में एक्ट्रेस के हसबैंड आनंद आहूजा अपने न्यूबॉर्न बेबी बॉय को गोद में पकड़े हुए दिख रहे हैं.

Sonam Kapoor's son

तीसरी फोटो वायु अपने छोटे भाई के साथ मस्ती करते हुए दिख रहे हैं, जबकि छोटा भाई क्रैडल में सो रहा है. इस सभी तस्वीरों में सोनम ने अपनी प्राइवेसी को बनाए रखते हुए अपने दोनों बच्चों के फेस रिवील नहीं किये हैं. फैमिली मोमेंट्स की इन तस्वीरों की सीरीज को शेयर करते हुए सोनम ने कैप्शन में लिखा है - लाइफ एक़ सपना है... ये मंथ अभी तक.. थैंक यू यूनिवर्स.. मेरे तीनों के लिए...

Sonam Kapoor's son

एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. फैंस के साथ एक्ट्रेस के सेलेब्स फ्रेंड्स भी इन तस्वीरों को लाइक्स कर रहे हैं लेकिन उन पर कमेंट नहीं कर पा रहे रहे हैं. क्योंकि एक्ट्रेस ने अपना कमेंट सेशन बंद किया हुआ है.

Sonam Kapoor's son

सोनम के पति आनंद आहूजा ने कमेंट किया है. एक्ट्रेस की फिल्म मेकर बहन रिया कपूर ने भी इन फैमिली फोटोज पर अपना रिएक्शन देते हुए नजर न लगने वाला इमोजी बनाया है. बता दें कि सोनम कपूर ने 29 मार्च को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था. कोपल ने एक ज्वाइंट पोस्ट शेयर कर इस गुड न्यूज को अपने फैंस के साथ शेयर किया था.

Share this article