Close

सभी को उनके बर्थडे पर आधी रात को विश करते हैं अमिताभ बच्चन- दिव्या दत्ता ने किया खुलासा, बोलीं – ठीक रात 12 बजे… (Amitabh Bachchan Wishes Everyone On Their Birthdays At Midnight Divya Dutta Revealed)

हाल ही में दिव्या दत्ता ने हाल ही में खुलासा किया है कि बॉलीवुड के शंहशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सभी को उनके बर्थडे पर स्पेशल फील (Special Feel) कराते हैं. अपनी इसी खासियत के चलते वे बर्थडे पर आधी रात को ठीक 12 बजे विश (Mid Night Birthday Wish) करते हैं.

Divya Dutta

फिल्मीबीट को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने बॉलीवुड के मेघा स्टार अमिताभ बच्चन से से जुड़े एक खास सीक्रेट का खुलासा किया. एक्ट्रेस ने बताया कि अमित जी ऐसे इंसान है जो हर किसी को उनके बर्थडे पर बेहद खास फील कराते हैं और वे दिल से ऐसा करते है.

Amitabh Bachchan

बातों ही बातों में दिव्या ने बताया कि रात को 12 बजे खुद पर्सनली अमिताभ बच्चन से उन्हें बर्थडे विशेज मिली हैं. एक्ट्रेस ने सुपरस्टार की इस आदत के बारे में बताते हुए कहा- अमिताभजी की ये खासियत है कि वे हर किसी को उनके बर्थडे पर विश करते हैं. वे हमेशा रात के 12 बजे ठीक इसी समय पर फोन करते हैं और सबको जन्मदिन की बधाई देते हैं. उनमें लोगों को स्पेशल फील कराने का बहुत बढ़िया हुनर है. अपने बिजी शेड्यूल में से समय निकालकर वे ऐसा करते हैं और पूरे दिल से करते हैं. यही वजह है कि मैं उन्हें बहुत पसंद करती हूं.

Divya Dutta

अमिताभ बच्चन की प्रशंसा करते हुए दिव्या ने उनके बारे में एक और वाकया बताया. एक्ट्रेस ने बताया- मौका मेरे बुक के लॉन्च था. मिस्टर बच्चन ही बुक लॉन्च करने वाले थे. उनकी टीम ने मुझे बताया कि वे ठीक साढ़े सात बजे पहुंचेंगे. और मैं अपना फोटोशूट करवा रही थी. लेकिन मिस्टर बच्चन 7:20 पर ही पहुंच गए. मैंने अपने सामने एक मिस्टर बच्चन को देखा तो मैं हैरान रह गई. वे समय से पहले ही पहुंच गए थे. मुझे हैरान देखकर मिस्टर बच्चन ने मुझसे कहा - आप आराम से समय लें. मैं जल्दी आ गया हूं. इतने विनम्र हैं वे.

Amitabh Bachchan

फिल्म बागबान के दौरान अमिताभ बच्चन से जुड़े एक और वाकये का ज़िक्र करते हुए कहा- शूटिंग के शुरुआती दिनों में मैं हमेशा बिग बी को मॉर्निंग विश करती थी. इस बात से खुश थी कि मैं मिस्टर बच्चन के साथ शूटिंग कर रही हूं. यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा था. फिर धीरे-धीरे फिल्म का ग्रे किरदार का मुझ पर हावी होने लगा और मॉर्निंग विश करना मैंने बंद कर दिया.

Divya Dutta

मिस्टर बच्चन ने मुझ में ये बदलाव देखा और फोन करके कहा कि फिल्म में मैं उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर रही हूं. तो मैंने उनसे कहा कि सर, मैं तो बस अपने डायलॉग बोल रही हूं. उन्होंने कुछ नहीं कहा, चुप रहे, लेकिन उनका मतलब ये था कि आप फिल्म में अपने डायलॉग बोल रही हैं, मुझसे असले में मुझ से नहीं बोल रही हैं, इसलिए इतना बुरा मत मानिए. इस वाक़या के बाद उन्होंने मुझे खूब खाना खिलाया और मैं पहले की तरह खुश हो गई.

Share this article