Close

तलाक पर बोले ‘धुरंधर’ फेम राकेश बेदी, कहा- ये अंत नहीं है, बल्कि एक नई जिंदगी की शुरुआत है, ऐसे पिता को सैल्यूट…(Dhurandhar Fame Rakesh Bedi On Divorce, Says It Is Not The End Make It A New Beginning)

फिल्म धुरंधर पार्ट 1 और पार्ट 2 (Dhurandhar) की सक्सेस के बाद राकेश बेदी (Rakesh Bedi) की खुशियां सातवें आसमान पर है. हाल ही में राकेश बेदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने तलाक (Divorce) जैसे मुद्दे पर अपने राय फैंस के सामने रखी.

Rakesh Bedi

एक्टर राकेश बेदी अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए हैदराबाद में हैं. हैदराबाद से 150-200 किलोमीटर दूर एक लग्जूरियस रिजॉर्ट में रुके हुए हैं. सनसेट के दौरान शांत जगह पर राकेश ने वीडियो बनाते हुए अपनी फीलिंग्स को अपने फैंस के साथ शेयर किया.

Rakesh Bedi

इस वीडियो में राकेश बेदी ये कहते हुए नजर आ रहे हैं- पिछले काफी समय से हंगामे की खबरें आ रही हैं. ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच युद्ध चल रहा है... आईपीएल भी चल रहा है... लेकिन इन सब खबरों के बीच एक खबर आई है. इस खबर से मैं बहुत खुश हूं. ये खबर मुझे बड़ी अच्छी लगी.

Rakesh Bedi

यूपी में एक पिता की बेटी तलाक के बाद वापस अपने घर लौट आई है. उस पिता ने घर लौटी अपनी बेटी का बैंड बाजा बजाकर, मिठाइयां बांटकर, लोगों को जमाकर, बड़े धड़ल्ले से, बड़ी धूमधाम से खुले दिल से स्वागत किया. ये बड़े कमाल की बात है. ये हमारे लिए सबक है.

Rakesh Bedi

राकेश ने यूपी की उस लड़की और उसके पिता को सैल्यूट करते हुए कहा- अगर हमारे देश की किसी बेटी का तलाक होता है, तो इसका ये मतलब नहीं है कि उसकी जिंदगी खत्म हो गई है. इसका मतलब ये है कि उसे सपोर्ट करो. उसे अपने पैरों पर फिर से खड़ा करने में मदद करो. ऐसे पिता को सैल्यूट... राकेश बेदी का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. फैंस कमेंट कर समाज में जागरूकता फैलाने वाले इस संदेश के लिए एक्टर की प्रशंसा कर रहे हैं.

Share this article