Close

प्रेग्नेंसी में पति संग वेकेशन पर निकलीं करिश्मा तन्ना, मोनोकनी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, 42 साल की उम्र में मां बननेवाली हैं टीवी की ये पॉपुलर एक्ट्रेस (Mom-to-be Karishma Tanna is enjoying summer vacation with husband, flaunts baby bump in black monokini)

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) जल्दी ही मां (Karishma Tanna pregnancy) बनने वाली हैं. वो 42 सा की उम्र में अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं. करिश्मा अगस्त 2026 में मां बनेंगी. प्रेग्नेंसी के बीच पति वरुण बंगेरा (Varun Bangera) संग करिश्मा समर वेकेशन पर निकली हैं, जहां से उन्होंने खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं.

Karishma Tanna with husband

करिश्मा तन्ना मां बनने को लेकर सुपर एक्स एक्साइटेड हैं और प्रेग्नेंसी फेज़ को जमकर एन्जॉय कर रही हैं. करिश्मा तन्ना प्रेग्नेंसी में भी सुपर एक्टिव हैं. वो लगातार अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी फैंस संग शेयर कर रही हैं और अब उन्होंने समर वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं. 

Karishma Tanna

करिश्मा तन्ना पति संग बेबीमून पर निकली हैं, जहां वो जमकर वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, वो पूल से हैं, जिसमें वो ब्लैक रंग की मोनोकनी में पूल के किनारे पोज़ दे रही हैं. इन तस्वीरों में वो पति संग बेबी बंप भी फ्लॉन्ट (Karishma Tanna flaunts baby bump) कर रही हैं. 

Karishma Tanna with husband

इन तस्वीरों में करिश्मा पूल किनारे चिल करती दिख रही हैं. मोनोकनी में उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है. उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी दिखाई रहा है. पति संग उनकी केमिस्ट्री अब फैंस को बेहद पसंद आ रही है और वे उन पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. 

Karishma Tanna

बता दें कि करिश्मा ने वरुण ने बंगेरा संग 2022 में मुंबई में शादी रचाई थी. अब शादी के चार साल बाद उनके घर खुशखबरी आनेवाली है. बच्चे का जन्म इसी साल अगस्त में होने वाला है.

Karishma Tanna with husband

वर्क फ्रंट की बात करें तो, करिश्मा एक जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस हैं. वो फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. उन्हें 2001 में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में इंदिरा विरानी के रोल से पॉपुलैरिटी मिली थी. वो फिल्म 'संजू' में भी नजर आ चुकी हैं. वो रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 8' का भी हिस्सा रह चुकी हैं.  करिश्मा को आखिरी बार 2023 में नेटफ्लिक्स के हिट शो 'स्कूप' में देखा गया था.  

Share this article