Close

आलिया भट्ट चाहती हैं कि उनकी बेटी राहा कपूर बड़ी होकर एथलीट बने, बोलीं- वो बहुत कम्पटीशन करती है (Alia Bhatt Wishes Daughter Raha Grows Up To Be An Athlete, She’s So Competitive)

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने हाल ही में दिए अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि वे चाहती हैं कि उनकी बेटी राहा कपूर बड़ी होकर एथलीट बने (Daughter Raha Grows Up To Be An Athlete). एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि जैसे जैसे वे बड़ी होती गईं, उन पर उनकी मम्मी सोनी राजदान का बहुत असर पड़ा.

Alia Bhatt With Daughter Raha

आलिया भट्ट जितनी टैलेंटेड एक्ट्रेस है उतनी ही अच्छी मां भी हैं. यही वजह है कि वे प्रोफेशन के साथ अपने मां होने के जिम्मेदारी को बखूबी निभाती हैं. आलिया ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि वे अपनी बेटी राहा कपूर को कौन कौन से करियर फील्ड देखना चाहती हैं. इंटरव्यू के दौरान हैरानी की बात ये थी आलिया भट्ट ने एक बार भी बेटी राहा को एक्टिंग करने और एक्ट्रेस बनाने का जिक्र तक नहीं किया.

Alia Bhatt With Daughter Raha

फेमिना के साथ बातचीत करते हुए ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में अनेक बातें बताईं, अपनी सोच को लेकर कई बातें शेयर की. आलिया भट्ट ने कहा - मुझे बहुत अच्छा लगता है जब सब एक टीम की तरह काम करते हैं. अगर मैं एथलीट होती, तो जरूर कोई टीम स्पोर्ट खेलती.

Alia Bhatt

मैं अपनी बेटी राहा के लिए भी यही चाहती हूं कि वो एथलीट बने. वो बहुत कॉम्पिटिटिव है. काफी एक्टिव भी भी है. राहा अभी सिर्फ तीन साल की है, लेकिन बहुत उछल-कूद करती रहती है, मस्ती करती है. टीमवर्क में सच में मुझे बहुत खुशी मिलती है.

Alia Bhatt With Daughter Raha

इंटरव्यू के दौरान आलिया से ये सवाल पूछा गया कि मम्मी बनने के बाद अपने काम के प्रति सोच में क्या बदलाव आए हैं. तो आलिया ने कह - सपनों पूरे करने और मां बनना- इन दोनों का आपस में कोई रिलेशन नहीं है. मां बनने के बाद प्रायोरिटीज बदल जाती हैं. जिंदगी और करियर पर ज्यादा फोकस आता है और उनके साथ भी ऐसा ही हुआ.

Share this article