उम्र के चौथे पड़ाव पर पहुंचने के बाद भी 83 वर्षीय अमिताभ बच्चन (83 Years Old Amitabh Bachchan) अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं. कभी फिल्म और एड की शूटिंग, तो अपने फैंस से कनेक्ट करने के लिए सोशल मीडिया पर ब्लॉग्स लिखना. हाल ही में 80 वर्षीय बिग बी ने एक्स पर एक मैसेज शेयर किया है. इस मैसेज को पढ़ने के बाद फैंस उनके काम के प्रति सोच और समर्पण को दुनिया के सामने ला दिया है.

83 वर्षीय अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर भी बेहद एक्टिव रहते हैं. अपनी लाइफ की हर छोटी से छोटी बात को पोस्ट कर अपने फैंस को अपडेट देते रहते हैं. हाल ही में बिग बी ने अपने ब्लॉग में काम को लेकर गुरुमंत्र दिया है.

अपने ब्लॉग में बिग बी ने लिखा है- जब इंसान अपने काम में व्यस्त रहता है तो उसकी अनेक चिंताएं खुद ही पीछे छूट जाती हैं. और जैसे ही काम रुकता है तो परेशानियां हावी होने लगती हैं. बिग बी ने लिखा- दिनभर का काम पूरा होने के बाद अब खुद पर काम करने का समय है.

इस से पहले भी अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉग में अनेक गंभीर विषय पर अपने विचार रखते रहते हैं. बिग ने सेकेंड वर्ल्ड वॉर पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री देखी. इस डॉक्यूमेंट्री को देखने के बाद बिग बी ने युद्ध की भयानकता और उसके विनाशकारी नतीज़ों पर अपने विचार पेश किए.
