चाहे कोई कितना भी कुछ कर ले, लेकिन कर्मा ही आगे चलकर भाग्य बनाता है. ऐसा बहुत कुछ कहा गया है और देखा भी गया है. कोई न्यूमैरोलॉजी से अपने नामों में छेड़छाड़ करते हैं, तो कोई रत्न पहनकर अपने भाग्य सितारें बुलंद करना चाहते हैं. सितारों की बात चली तो बता दें कि इस साल हमारे ऐसे कई फिल्म स्टार्स हैं जिनकी ज़िंदगी में उतार-चढ़ाव आएंगे और उथल-पुथल भी मचेगी. मेरी सहेली के इस पॉडकास्ट में बॉलीवुड के मशहूर स्टार्स के भविष्य के बारे में और भी कई दिलचस्प और रोचक बातों के बारे में जानेंगे. पूरा पॉडकास्ट देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
भारत का ज्योतिष विज्ञान बहुत विस्तृत रहा है. हर दौर पर तमाम एस्ट्रोलॉजर ने भविष्यवाणियां कीं, कुछ सही रही तो कुछ का अंज़ाम उस तरह नहीं रहा जैसा कि कहा गया था. फिल्म इंडस्ट्री हो या टीवी की दुनिया कलाकारों की भी भरमार रही है, जो ज्योतिष में विश्वास करते हैं.
सबसे टॉप पर रही हैं एकता कपूर. उन्होंने ने तो टीवी का नज़रिया ही बदल दिया था. उनके के प्रेम तो जगज़ाहिर था, पर बाद में पता चला कि यह के प्रेम नहीं बल्कि एस्ट्रोलॉजी और न्यूमैरोलॉजी का गठजोड़ था. लेकिन छोटे पर्दे पर इस पर विश्वास करने और इसे लेकर चलने का आगाज़ एकता कपूर ने ही किया था.

यह शायद ही कोई कहे कि हम यह सब नहीं मानते, लेकिन ऐसा नहीं फिल्म स्टार्स का रत्न प्रेम किसी से नहीं छुपा है फिर वो बिग बी अमिताभ बच्चन, शिल्पा शेट्टी, से लेकर करीना, संजय दत्त, सलमान खान हो हर कोई अपने वर्तमान को ठीक रखने और भविष्य को शिखर पर लाने के लिए रत्न धारण करते ही हैं.

इसी तरह की दीवानगी न्यूमैरोलॉजी में भी देखी गई जब कई सेलेब्स ने अपने नाम के आगे-पीछे एक्स्ट्रा ए, बी, सी... आदि लगाते हुए दिखे. इन सब को कमोबेश हर किसी को कम-ज़्यादा फ़ायदा हुआ भी. लेकिन एकबारगी देखें तो इन सब से ऊपर और टॉप पर हमेशा ही कर्म रहते हैं. यानी आपके कर्म ही निर्धारित करते हैं आपके उज्जवल भविष्य को. बाकि सब तो बस मदद और सहयोग के तौर पर जुड़ जाते हैं. यदि आपकी सोच और आपके कर्म श्रेष्ठ हैं तो आपकी मेहनत-लगन, सेवा, निष्ठा और आभार व्यक्त करने का स्वभाव सब कुछ बदल कर रख देता है.
आप देखेंगे कि भाग्य के साथ-साथ फिल्म स्टार्स के कर्मों ने भी उनका बख़ूबी साथ दिया. इसका जीता-जागता उदाहरण शहंशाह अमिताभ बच्चन हैं. उन्होंने रत्नों व अन्य बातों के अलावा अपनी मेहनत व विश्वास को साथ लेकर चलते रहे. वे आज भी तमाम सितारों के आदर्श हैं, यूं ही नहीं उनका कठोर परिश्रम और लगातार काम करने निरंतरता हर किसी को प्रेरित करती रहती है.

Photo Courtesy: Social Media
