Close

मॉम टू बी दिव्यांका त्रिपाठी ने बना ली है होनेवाले बच्चे के नाम की लिस्ट… ‘जोई, कहकशा, रिदम या रुद्राक्ष’ को किया शॉर्ट लिस्ट, फैंस को पसंद आया ये नाम (From Rudraksh to Kahkashan- Mom to be Divyanka Tripathi shares her baby name wishlist, Fans can’t keep calm)

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी प्रेग्नेंट (Divyanka Tripathi is pregnant) हैं. दिव्यांका (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) के घर शादी के 10 साल बाद खुशियां आनेवाली हैं. दिव्यांका फिलहाल प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही हैं. वो अपने व्लॉग के माध्यम से अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी भी शेयर कर रही हैं. अब अपने लेटेस्ट व्लॉग में उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने होनेवाले बच्चे का नाम भी सोच लिया है और उन्होंने फैंस से भी उनकी राय जाननी चाही है.

Divyanka Tripathi

दिव्यांका प्रेग्नेंसी के लास्ट सेमिस्टर में हैं. वो जून में बच्चे को जन्म देनेवाली हैं. उनकी डिलीवरी को अब बस कुछ ही दिन रह गए हैं और नन्हें मेहमान को वेलकम करने का कपल बेसब्री से इंतजार कर रहा है. अब अपने लेटेस्ट व्लॉग (Divyanka Tripathi's latest vlog) में विवेक और दिव्यांका ने बताया है कि उन्होंने बेटा और बेटी दोनों के लिए नाम सोच (Divyanka Tripathi decides name of her baby) रखे हैं. 

Divyanka Tripathi

विवेक ने बताया कि अगर बेटी हुई तो वो उसका नाम जोई रखना चाहते हैं, लेकिन दिव्यांका को ये नाम पसंद नहीं आया. वो कहती हैं, "मुझे लगता है यह नाम अब थोड़ा पुराना हो गया है, इसलिए मैं भी इस बारे में श्योर नहीं हूं. जब मैं छोटी थी, तब मैंने एक गाना सुना था जिसमें 'कहकशा' शब्द था, जो मुझे बहुत पसंद आया था, तो हम बच्ची का ये नाम रख सकते हैं."

Divyanka Tripathi

विवेक दहिया ने बेटी के लिए कीशा नाम भी सजेस्ट किया, लेकिन दिव्यांका इस नाम को लेकर भी श्योर नहीं दिखीं. दिव्यांका ने कहा, "बेटे के लिए मुझे रुद्राक्ष नाम बहुत पसंद है, यह भगवान शिव के नामों में से एक है, लेकिन रुद्र का अर्थ 'क्रोध' भी होता है, इसलिए मैं यह नाम नहीं रखूंगी."

Divyanka Tripathi

दोनों ने आखिरकार तय किया कि बेटी हुई तो ‘रिदम’ नाम रखने के बारे में सोचा जा सकता है, क्योंकि ये नाम दोनों को पसंद है. उनके इस व्लॉग पर फैंस ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं और उनके बच्चे के नाम के लिए अपना सुझाव भी दे रहे हैं. कुछ फैंस को जोई नाम पसंद आ रहा है तो कुछ को कहकशां, वहीं कुछ लोगों ने रिदम नाम को भी सपोर्ट कर रहे हैं. साथ ही फैंस आनेवाले बच्चे के लिए कपल को बधाई और शुभकामनाएं भी दे रहे हैं.

Divyanka Tripathi

इस बीच बीते दिन दिव्यांका ने सोशल मीडिया पर अपने बेबी शावर की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं और इस दिन को लाइफ का सबसे यादगार और हैप्पीएस्ट मोमेंट बताया है. 

Divyanka Tripathi

दिव्यांका और विवेक ने साल 2016 में शादी की थी. दोनों 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर मिले थे, वहीं पहले दोनों में दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई. फाइनली दोनों ने शादी रचा ली. अब 10 साल बाद लंबे इंतजार के बाद कपल पैरेंट्स बननेवाले हैं. उनके घर जून में बेबी आएगा.

Divyanka Tripathi

Share this article