Close

‘टाटा, बाय बाय ममता बनर्जी!  WB (पश्चिम बंगाल) में अब आपकी शक्ल कभी न दिखे’ गोपी बहू देवोलीना ने साधा ममता बनर्जी पर निशाना, इशारों में निकाली भड़ास (‘Ta Ta MB, Never Ever See You Again In WB’ Gopi Bahu Devoleena Bhattacharjee Slams Mamta Banerjee Post Election Result)

पश्चिम बंगाल (West Bengal election result) में बीजेपी (BJP) ने बंपर वोटों से जीत दर्ज की है. ममता बनर्जी के हाथ से सत्ता निकल चुकी है. इस सत्ता परिवर्तन पर आम से लेकर खास लोग भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं. अब टीवी की गोपी बहू देवोलीना भट्टाचार्जी (Gopi Bahu Devoleena Bhattacharjee) ने भी ममता बनर्जी पर निशाना साधा है और जमकर अपनी भड़ास (Gopi Bahu Devoleena Bhattacharjee Slams Mamta Banerjee) निकाली है.

Devoleena Bhattacharjee

देवोलीना भट्टाचार्जी हर मुद्दे पर बिंदास अपनी राय रखती हैं और बेबाक बयान देती रहती हैं. अब चूंकि पश्चिम बंगाल चुनाव के रिजल्ट आ चुके हैं. ममता बनर्जी के हाथ से सत्ता निकल चुकी है और बीजेपी ने बहुत बड़ी जीत हासिल की है तो अब देवोलीना भी फ्रंट मोड़ पर आ गई हैं और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है.

Devoleena Bhattacharjee

देवोलीना ने X पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें बिना नाम लिए उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधा है. उन्होंने लिखा, "मुझे अगर किसी पॉलिटिशियन से नफरत है तो वो है, RG (राहुल गांधी) और गैंग से भी ज़्यादा. इनफैक्ट मुझे लगता है कि RG अच्छे इंसान हैं जिनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी अच्छा है, जिसका फायदा केंद्र सरकार को मिलता है."

Devoleena Bhattacharjee

देवोलीना ने आगे लिखा, "MB (ममता बनर्जी) और गैंग को टा टा. WB (पश्चिम बंगाल) में अब आपकी शक्ल कभी न दिखे. WB ने इतने सालों तक जो बुरा समय झेला है, वो अब खत्म हो चुका है." उन्होंने बंगाली में लिखा, "बदलाव की ज़रुरत थी, सो बदलाव हो गया. अब नो 'रुम्बा तुम्बा जुम्बा'. अब तो बस ढिंका चिका, ढिंका चिका."

Devoleena Bhattacharjee

देवोलीना का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है और लोग कमेंट करके अपनी राय दे रहे हैं. जहां कुछ लोग उनके इस ट्वीट को सही ठहरा रहे हैं, वहीं कई लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं. उनका कहना है कि देवोलीना को पॉलिटिक्स के बारे में जब कुछ पता ही नहीं है तो क्यों कमेंट कररही हैं, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि देवोलीना की एक्टिंग की दुकान तो चल नहीं रही है, इसलिए शायद वो बीजेपी जॉइन करने की सोच रही हैं, इसलिए बीजेपी का फेवर कर रही हैं.

Share this article