अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की लेटेस्ट रिलीज 'भूत बंगला' (Success of Bhooth Bangla) थिएटर्स में धमाल मचा रही है. यह पहली नॉन सीक्वल कॉमेडी फिल्म है, जिसने इतनी भारी भरकम कमाई की है. फ़िल्म अब तक वर्ल्ड वाइड 250 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है. इस सक्सेस के बाद जाहिर है अक्षय कुमार की खुशियां आसमान पर हैं. उन्होंने अनीस बज़्मी की फ़िल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी थी. लेकिन अब उन्होंने शूटिंग से कुछ दिनों का ब्रेक लिया है. अक्षय कुमार ने आंखों की सर्जरी (Akshay Kumar undergoes eye surgery) करवाई है, इसलिए उन्हें कुछ दिनों तक आराम करना होगा.

अक्षय कुमार की हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट (Akshay Kumar Health Update) सामने आ रहा है. उन्हें अस्पताल में भर्ती (Akshay Kumar Hospitalized) किया गया है. खबरों के अनुसार अक्षय कुमार की आंख की सर्जरी कल यानी 6 मई को हुई. ये माइनर सर्जरी है. बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार को देखने में दिक्कत हो रही थी, इसलिए उन्हें विज़न करेक्शन सर्जरी करानी पड़ी है. रिपोर्ट के अनुसार डॉक्टर्स ने उन्हें सर्जरी के बाद कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है. इसलिए अक्षय ने काम से ब्रेक ले लिया है और कुछ दिनों तक शूटिंग नहीं करेंगे.

अक्षय पिछले कुछ दिनों से अनीस बज़्मी (Anees Bazmee) की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में बिजी थे. अक्षय अपने प्रोफ़ेशनलिज़्म के लिए जाने जाते हैं. आंख की सर्जरी से पहले ही अक्षय ने विद्या बालन संग अनीस बज़्मी की फिल्म का केरलम वाला शेड्यूल पूरा कर लिया है, ताकि उनकी वजह से शूटिंग शेड्यूल गड़बड़ न हो. सर्जरी से एक दिन पहले ही X पर पोस्ट करके अक्षय कुमार ने फिल्म के केरलम वाले शेड्यूल के खत्म होने की जानकारी दी थी.

अक्षय एक साथ कई फिल्में करते हैं और उनकी बैक टू बैक फिल्में रिलीज़ होती हैं. वो अपनी हेल्थ और फिटनेस पर बहुत ज़्यादा ध्यान देते हैं, लेकिन वर्क फ्रंट पर भी डंटे रहते हैं. लेकिन आंखों में तकलीफ और सर्जरी की वजह से उन्हें अब ब्रेक लेना पड़ा है. हालांकि इस बारे में और डिटेल अभी पता नहीं चला है कि अक्षय कुमार को विज़न में कितने दिनों से तकलीफ थी और सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने उन्हें कितने दिन रेस्ट करने को कहा है.

सोशल मीडिया पर जैसे ही अक्षय कुमार की सर्जरी की खबर सामने आई, उनके फैंस उनके लिए चिंतित हो गए हैं और उनके जल्दी ही ठीक होने की दुआ कर रहे हैं और प्रार्थना कर रहे हैं कि अक्षय कुमार बहुत जल्द काम पर वापसी करेंगे और अपनी अगली फिल्म के सेट पर नजर आएंगे.
