Close

दीपिका पादुकोण कर रही हैं शूटिंग तो रणवीर ने बेटी के लिए लिया शूटिंग से ब्रेक, रख रहे हैं दुआ का हर पल रहे हैं ख्याल, फैंस ने दिया ‘धुरंधर डैड’ का टैग (Ranveer Singh Turns Daddy Cool As Deepika Padukone Is Away Shooting, Takes Break From Spotlight)

रणवीर सिंह (Ranveer Singh)/और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) दूसरी बार पैरेंट्स बननेवाले हैं. हाल ही में कपल ने सेकंड प्रेग्नेंसी (Deepika Padukone pregnant) अनाउंस की है और दोनों ही सेकंड बेबी को वेलकम करने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं. प्रेग्नेंसी के बीच दीपिका अपनी अपकमिंग फिल्मों के शूट निपटा देना चाहती हैं, इसलिए वो शूटिंग में बिजी हो गई हैं. और सबसे प्यारी बात ये है कि दीपिका के एब्सेंस में रणवीर ने काम से ब्रेक ले लिया है और  बेटी दुआ (Dua) का हर पल ख्याल रख रहे हैं.

'धुरंधर' (Dhurandhar) की सुपर डुपर सक्सेस के बाद से ही रणवीर प्रोफेशनल लाइफ में सातवें आसमान पर हैं. लेकिन प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही वो पर्सनल लाइफ पर भी पूरा ध्यान दे रहे हैं. रणवीर का मानना है कि उनकी सक्सेस का क्रेडिट तीन D दीपिका, दुआ और धुरंधर को जाता है. खासकर दुआ को वो अपना लकी चार्म मानते हैं और उस पर जान छिड़कते हैं. 

 

इसीलिये तो दीपिका पादुकोण के शूटिंग में बिजी होते ही उन्होंने अपनी लाडली के लिए शूटिंग से ब्रेक ले लिया है. खबरों के अनुसार दीपिका फिलहाल केपटाउन में अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' की शूटिंग (Deepika Padukone is shooting for King) में बिजी हैं, ऐसे में रणवीर सिंह घर पर रहकर अपनी बेटी दुआ को संभाल रहे हैं.

कपल के एक करीबी सूत्र ने बताया, "रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को एक दूसरे को बहुत सपोर्ट करते हैं और उन्हें ऐसा करते देखना अच्छा लगता है. दीपिका पादुकोण अभी साउथ अफ्रीका में अपनी फिल्म किंग की शूटिंग में बिजी हैं, वहीं धुरंधर-2 की सक्सेस के बाद 'प्रलय' पर काम करने के बावजूद रणवीर सिंह अपनी बेटी दुआ के साथ वक्त बिता रहे हैं. जब दीपिका पादुकोण शूटिंग कर रही होती हैं तब रणवीर बेटी का ध्यान रखते हैं."

उन्होंने आगे बताया कि रणवीर सिंह पति और पिता के तौर पर हमेशा मौजूद होते हैं. 'धुरंधर' की शूटिंग के बीच भी वो टाइम निकालकर दीपिका और दुआ से मिलने ज़रूर आते थे. पापा बनने के बाद रणवीर सिंह की प्राथमिकताएं बदल गई हैं और वो फैमिली मैन बन गए हैं.

Share this article