Close

बेटे की कब्र पर पहुंचीं सेलिना जेटली, कब्र को साफ करते हुए फूट-फूटकर खूब रोईं, शेयर किया दिल को चीर देनेवाला पोस्ट, लिखा पति उन्हें उनके बच्चों से मिलने नहीं दे रहे (Celina Jaitly Visits Her Late Son’s Grave Amid Divorce, Breaks Down In Tears, Writes: I am Denies Any C communication with my children)

सेलिना जेटली (Celina Jaitly) की लाइफ इस समय बहुत मुश्किल दौर से गुज़र रही है. एक तरफ जहां उनके भाई रिटायर्ड मेजर विक्रांत कुमार जेटली एक साल से अधिक समय से यूएई की जेल में कैद हैं और वो उन्हें वहां से निकालने की लगातार कोशिशों में जुटी हैं, वहीं उनकी मैरीड लाइफ (Celina Jaitly's married life) में भी तूफान मचा हुआ है. सेलिना जेटली (Celina Jaitly divorce) पति पीटर हाग (Celina's Austrian husband Peter Haag) के साथ तलाक और बच्चों की कस्टडी के लिए लड़ाई लड़ रही हैं. मामला फिलहाल कोर्ट में है. इस बीच सेलिना जेटली बेटे की कब्र पर पहुंची हैं, जहां से उन्होंने एक वीडियो और लंबा चौड़ा पोस्ट (Celina's heartbreaking post) शेयर किया है और ऐसी इमोशनल बातें लिखी हैं कि फैंस के कलेजा फटा जा रहा है.

सेलिना ऑस्ट्रिया अपने तलाक की सुनवाई के लिए गई थीं, जहां वो बेटे के कब्र पहुंची (Celina Jaitly Visits Her Late Son's Grave) थीं. सेलिना ने अब वहां से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बेटे की कब्र पर पोछा लगाते हुए लगातार फूट फूटकर रोए जा रही हैं. इस वीडियो के साथ उन्होंने लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक मां का दर्द उड़ेलकर रख दिया है और बताया है कि उनके पति पीटर हाग उन्हें उनके बच्चों से मिलने नहीं दे रहे.

सेलिना ने लिखा, "एक मां के ट्रॉमा को बताने के लिए मेरे पास इस दिल दहलानेवाले वीडियो को शेयर करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है. पिछले कुछ हफ्ते मेरे लिए बेहद मुश्किल रहे. मैं अपने डिवोर्स की हियरिंग के लिए ऑस्ट्रिया गई थी. ऑस्ट्रियाई जज के सामने दी गई अंडरटेकिंग के बावजूद, मेरे बच्चों को किसी अनजान जगह पर छिपा दिया गया. उन्हें हमारे मैरिटल होम में नहीं लाया गया. मैं सिर्फ बेटे शमशेर से मिल पाई, कुछ समय पहले जिसकी मौत हो गई थी."

सेलिना ने अपना दर्द बयां करते हुए आगे लिखा, "ये एक मां की दिल तोड़ देनेवाली कहानी है, जिसने बच्चों के लिए उनके जन्म से ही सब कुछ किया. मैंने अपना देश, अपने माता-पिता, अपना काम...सब कुछ छोड़ दिया और भारत से दुबई, सिंगापुर, ऑस्ट्रिया और फिर वापस दुबई, ऑस्ट्रिया गई, ताकि पति के करियर को सपोर्ट कर सकूं. मैंने पति की इच्छाओं, उनके ट्रांसफर, उनके सपनों और जो घरौंदा हमने साथ बनाया, उन सबके बीच मैंने अपने बच्चों को अकेले ही पाला."

सेलिना ने आगे लिखा, "शादी और बच्चों के प्रति अपने डेडिकेशन के लिए मैं अपनी सारी प्रॉपर्टी को खोते देखती रही... टुकड़ों टुकड़ों में... जुल्म सहे. आपसी सहमति से तलाक की मेरी रिक्वेस्ट को बार बार बेवजह की डिमांड के साथ रिजेक्ट किया गया. अब मेरे पास सिर्फ वही प्रॉपर्टी बची है, जो शादी से पहले थी. जॉइंट कस्टडी और ऑस्ट्रियाई कोर्ट के फैसले के बावजूद मुझे अपने तीन बच्चों से किसी भी तरह से मिलने या बात करने नहीं दिया जा रहा है और इससे मैं बुरी तरह टूट गई हूं."

उन्होंने आगे लिखा, "मेरे बच्चों को मुझसे मिलने से बार बार रोका गया है. उन्हें सिलेक्टिव मीडिया एक्सपोजर दिया जा रहा है. उनका ब्रेनवॉश किया जा रहा है और भड़काया जा रहा है ताकि वो अपनी मां के खिलाफ बोल सकें. उस मां के खिलाफ भड़काया जा रहा है, जिसने उनका कुछ भी बुरा नहीं किया, बल्कि जिस दिन से पैदा हुए हैं, उस दिन से उनकी देखभाल की और उनके पिता के करियर को सहारा देने के लिए एक देश से दूसरे देश भटकती रही." उन्होंने लिखा कि उन्होंने आपसी सहमति से शांतिपूर्ण तलाक की अपील की है जिसमें बच्चों की भलाई उनकी प्राथमिकता है. लेकिन इसके बदले हमेशा उनसे प्रीमैरिटल प्रॉपर्टी मांग की जाती है और अनुचित शर्तें रखी जाती हैं, जिसका उद्देश्य तलाक के बाद भी उनकी आज़ादी और गरिमा छीनना है.

बता दें कि सेलिना और पीटर की मुलाकात साल 2010 में दुबई के एक इवेंट में हुई थी, जिसके दोनों करीब आए और फिर साल 2011 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए. दोनों की शादी ऑस्ट्रिया में ही हुई थी. साल 2012 में सेलिना ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया. इसके बाद साल 2017 में वो एक बार फिर जुड़वां बच्चों के मां बनीं जिनमें से एक बच्चे शमशेर की हार्ट से जुड़ी समस्या की वजह से मौत हो गई थी.

Share this article