मनीषा (Manisha Rani) जब बिहार से मुंबई आई थीं तो कई सपने लेकर यहां कदम रखा था. उन्होंने खूब मेहनत की और आज उन्होंने वो मुकाम हासिल कर लिया है कि न सिर्फ अपने, बल्कि अपनी फैमिली के सपने भी पूरे कर रही हैं. उन्होंने पहले मर्सिडीज कार खरीदी, गांव में जमीन खरीदी, पापा के लिए कार खरीदकर उनके सपने पूरे किए, और अब उन्होंने मुंबई में अपना आलीशान घर खरीद लिया है, और नए घर में गृह प्रवेश भी कर लिया है, जिसकी तस्वीरें (Manisha shares Grih Pravesh Pooja pics) उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

सोशल मीडिया स्टार मनीषा रानी (Manisha Rani) की सोशल मीडिया पर ह्यूज फैन फॉलोइंग है. रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' (Bigg Boss OTT 2) में पार्टिसिपेट करने के बाद से वो लोगों के दिलों में बस गई हैं. बिग बॉस के बाद उन्होंने डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा सीजन 11'(Jhalak Dikhhla Jaa 11 Winner) में भी पार्टिसिपेट किया और अपनी मेहनत और लगन के दम पर इसकी विनर बनीं. इसके अलावा वो अक्सर कुछ न कुछ ऐसा करती रहती हैं जिससे उनके फैंस उनके मुरीद हो जाते हैं. और अब मनीषा रानी ने अपने मेहनत के बल पर मुंबई में अपना ड्रीम होम (Manisha Rani Buys Luxurious Apartment) खरीद लिया है. उनके एक और सपने को पूरा होते देख फैंस खुशी से गदगद हो रहे हैं.

हाल ही में मनीषा रानी ने अपने नए घर में गृह प्रवेश (Manisha Rani Performs Grih Pravesh Pooja) पूजा की. मनीषा रानी ने गृह प्रवेश की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. तस्वीरों में नए घर में शिफ्ट होने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही है.

मनीषा ने सिर पर कलश रखकर नए घर में प्रवेश किया. इसके बाद वो विधि विधान से घर में पूजा करती दिखाई दीं.

तस्वीरों में मनीषा ने नए घर की झलक भी दिखाई है, जिसका हर कोना उन्होंने बेहद खूबसूरती से सजाया है.

नए घर में मनीषा ने किचन में पूजा करने के बाद बिहारी स्टाइल में खाना खाया.

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हमारे नए घर में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और समृद्धि का स्वागत है."

फैंस उनके इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे है. सेलेब्स से लेकर फैंस तक हर कोई उन्हें बधाई दे रहे है.

.बता दें कि मनीषा रानी का बचपन बड़ी ही तकलीफों में बीता. जब वह 8 साल की थीं, तब उनके माता-पिता अलग हो गए. उनकी मां उन्हें छोड़कर चली गई. उनके पिता ने अपने चार बच्चों को अकेले ही पाला. मनीषा रानी पढ़ाई करने के बाद डांस सीखने के लिए बिहार छोड़कर कोलकाता चली गईं, जहां पॉकेट मनी के लिए उन्हेंने वेट्रेस और बैकग्राउंड डांसर का भी काम किया. लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और मेहनत करती रहीं. और फाइनली उन्होंने सब कुछ हासिल कर लिया है. उन्हें इतना सक्सेसफुल होते देख फैंस बेहद खुश होते हैं.
