Close

दूसरी बार मां बनीं टीवी की ‘नागिन’ आशका गोराडिया, दिया बेटे को जन्म, सोशल मीडिया पर शेयर की गुड न्यूज़ (Naagin fame Aashka Goradia welcomes second baby boy, Shares the happy news on social media)

टीवी की 'नागिन' और एक्ट्रेस से बिज़नेस वुमन बनीं आशका गोराडिया (Aashka Goradia) के घर दूसरी बार किलकारी गूंजी है. एक्ट्रेस दूसरी बार मां (Aashka Goradia Pregnant) बन गई हैं. उन्होंने बेबी बॉय को वेलकम किया है. सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके आशका ने सेकंड बेबी बॉय (Aashka Goradia welcomes second baby) की आने की खुशखबरी शेयर की है.

Aashka Goradia

टीवी शो 'कुसुम' में कुसुम का किरदार निभाकर घर घर में पॉपुलर होनेवाली एक्ट्रेस आशका गोराडिया ने अपनी 8th वेडिंग एनिवर्सरी पर प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी. पति ब्रेंट गोबल (Brent Goble) के साथ प्रेग्नेंसी अनाउंस करते हुए उन्होंने लिखा था, "एक और बेबी आने वाला है. हम मई 2026 में आनेवाले दूसरे शानदार गिफ्ट का इन्तजार कर रहे हैं. अपना प्यार और आशीर्वाद भेजें. आशका, ब्रेंट और एलेक्जेंडर."

Aashka Goradia

और फाइनली आशका की डिलीवरी हो गई है. उनके घर बेबी बॉय का जन्म हुआ है. सोशल मीडिया पर ये खुशखबरी शेयर करते हुए उन्होंने बेबी का नाम भी अनाउंस कर दिया है. उन्होंने लिखा, "हमारे दिल के टुकड़ा रिचर्ड गोबल ले 1 मई को आगमन का हम अनाउंस करते हैं. एक बार फिर, हमें ईश्वर की दिव्य योजना में अटूट विश्वास है और हमें उनके द्वारा दिए गए गिफ्ट के लिए आभारी हैं. एक और बेटे के आने से विलियम अलेक्जेंडर के को भाई का प्यार मिल सकेगा. दो बेटे... आने वाले समय में कितना रोमांच होगा."

Aashka Goradia

एक्ट्रेस ने जैसे ही ये गुड न्यूज शेयर की, फैंस और सेलेब्स ने उन्हें बधाई देनी शुरू कर दी है. उनके चाहनेवाले लगातार कमेंट और हार्ट इमोजी शेयर कर रहे हैं.

Aashka Goradia

बता दें कि आशका भाभी, तुम बिन जाऊं कहां, कुसुम ,क्योंकि सास भी कभी बहू थी, सिंदूर तेरे नाम का और 'नागिन' जैसे कई पॉपुलर शोज में काम कर चुकी हैं. इसके अलावा वो बिग बॉस 6, झलक दिखला जा 4, नच बलिए 8 और फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 4 जैसे रियलिटी शो का भी हिस्सा रही हैं. 20 साल से ज्यादा समय तक टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव रहने के बाद आशका ने अप्रैल 2021 में अपने एक्टिंग करियर को अलविदा कह दिया था और अमेरिकन बिज़नेस मैन ब्रेंट गोबल के साथ शादी के बाद हैप्पी मैरीड लाइफ एन्जॉय कर रही हैं. 2023 में उन्होंने अपने पहले बच्चे को वेलकम किया था और अब 40 की उम्र में वो दोबारा मां बनी हैं.

Aashka Goradia

Share this article