पिछले काफी दिनों से सामंथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर न्यूज़ में बनी हुई हैं. 1 दिसंबर, 2025 को उन्होंने फिल्ममेकर राज निदिमोरु (Raj Nidimoru) से शादी रचाकर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया था. उनकी शादी को 6 महीने हो चुके हैं और पिछले कुछ दिनों से वो अपनी प्रेग्नेंसी (Samantha's pregnancy rumours) को लेकर खबरों में बनी हुई थीं. लेकिन अब एक्ट्रेस ने खुद अपनी प्रेग्नेंसी कन्फर्म (Samantha Confirm Pregnancy) कर दी है.

'मा इंति बंगारम' (Maa Inti Bangaaram) की सक्सेस पार्टी में सामंथा ने प्रेग्नेंसी के अटकलों पर फुलस्टॉप लगाते हुए खुद एक तरह से प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी है और बताया है कि वो और उनके पति राज निदिमोरू अपने पहले बच्चे का वेलकम करने वाले हैं. इस गुड न्यूज को शेयर करते हुए सामंथा ने ये भी अनाउंक कर दिया है कि वह जल्द ही मैटरनिटी ब्रेक (Samantha announces maternity break) लेंगी.

'मा इंति बंगारम' की सक्सेस मीट के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए सामंथा ने कहा की अपने मौजूदा प्रोजेक्ट्स पूरे करने के बाद वो कुछ समय के लिए एक्टिंग से ब्रेक लेने का प्लान बना रही हैं. सामंथा ने कहा, "मा इंति बंगारम' के बाद, अपनी हालत को देखते हुए मुझे थोड़ा ब्रेक लेना होगा. मुझे मैटरनिटी लीव लेनी होगी. उसके बाद, मैं अपने फैंस के लिए एक और फ़िल्म के साथ वापसी करूंगी."

सामंथा के इस मीडिया इंटरेक्शन के बाद उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर सभी चर्चाओं पर फुलस्टॉप लग गया है. प्रेग्नेंसी कन्फर्मेशन के बाद से ही फैंस और सेलेब्स उन्हें लाइफ के इस नए चैप्टर की शुरुआत के लिए बधाई दे रहे हैं.

सामंथा की प्रेग्नेंसी का पता तब चला जब 'मा इंति बंगारम' की सक्सेस पार्टी से क्लिप हुई वायरल हुईं, जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आया. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर शुरू हो गया. सूत्रों के अनुसार सामंथा इस समय अपनी प्रेग्नेंसी के फर्स्ट ट्राइमेस्टर में हैं. एक्ट्रेस हमेशा से मां बनना चाहती थीं, इसलिए ये पल उनके लिए बेहद स्पेशल है. रिपोर्ट्स के अनुसार सामंथा इसी साल दिसंबर में बच्चे को जन्म दे सकती हैं.

बता दें कि सामंथा का 2021 में नागा चैतन्य के साथ तलाक हो गया था. तलाक के चार साल बाद पिछले साल दिसंबर में उन्होंने राज निदिमोरु से गुपचुप शादी रचा ली और शादी की तस्वीरें शेयर करके फैंस को चौंका दिया. राज निदिमोरु की भी ये दूसरी शादी है. अब शादी के 6 महीने बाद कपल ने गुड न्यूज शेयर की है.
