Close

Cannes 2026: ‘घी, गुड़ और मूंगफली…’ आलिया भट्ट ने विदेश में दिया ग्लोइंग स्किन का देसी नुस्खा, बताया अपना ब्यूटी और स्किनकेयर सीक्रेट (Cannes 2026: Ghee, Gud And Peanuts: Alia Bhatt Reveals Her Beauty Secret At Cannes, Her Desi Nuskha Is Going Viral Now)

79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 (Cannes 2026) की शुरुआत हो चुकी है. 12 मई से 23 मई  तक चलनेवाले कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी पहुंची हैं. ये उनका दूसरा अपीयरेंस (Alia Bhatt in Cannes 2026) है. और इस बार भी अपने ग्लैमर से सारी लाइमलाइट (Alia Bhatt's Cannes looks) लूट रही हैं. 

Alia Bhatt

कान्स फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन जहां आलिया ऑफ व्हाइट साड़ी, माथे पर बिंदी, नोज पिन, झुमके और पैरों में पायल पहने ट्रैडिशनल लुक में नजर आई, वहीं एक इंटरव्यू के दौरान अपना ब्यूटी और स्किनकेयर सीक्रेट भी शेयर किया और विश्व मंच पर पूरी दुनिया को ब्यूटी (Alia Bhatt's beauty secrets) का देसी नुस्खा बताया. 

Alia Bhatt

कान्स में जब एक इंटरव्यू के दौरान आलिया से उनका ब्यूटी सीक्रेट पूछा गया, तो महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स या ट्रीटमेंट्स का नाम लेने की बजाय उन्होंने ब्यूटी का देसी जुगाड़ बताया और दुनिया के सामने ये साबित किया कि इंडियन किचन में ब्यूटी के सारे नुस्खे मौजूद हैं.

Alia Bhatt

अपना ब्यूटी सीक्रेट रिवील करते हुए आलिया ने कहा, "घी! हम घी में अपना फ़ूड कुक करते हैं, ऐटलीस्ट मेरे घर में तो घी में ही सारी कुकिंग की जाती है. और कई इंडियन फैमिली में की जाती है. इट इज़ ग्रेट. ये गट के लिए अच्छा होता है, स्किन के लिए अच्छा होता है."

Alia Bhatt

आलिया ने आगे बताया कि वो गुड़, घी और मूंगफली से बना स्पेशल स्नैक्स खाती हैं, "मैं एक स्नैक्स रेगुलर खाती हूं जो बेसिकली गुड़, घी, क्रश किए हुए पीनट्स और नारियल से बनता है. मैं इसे स्किन स्नैक्स कहती हूं. मैं इसे खाती हूं ताकि मेरी स्किन अच्छी लगे. और सच में ये वर्क करता है."

Alia Bhatt

विदेशी ज़मीन पर देसी नुस्खों की बात करना अब आलिया के फैंस को बहुत पसन्द आ रहा है और लोग उनकी इस बात के लिए खूब तारीफ कर रहे हैं. हालांकि आलिया को उनके कान्स लुक के लिए सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है.

Share this article