Close

शेफाली जरीवाला की मौत की अफवाहों पर पराग त्यागी ने किया खुलासा, बोले- यदि कोई एंटी एजिंग इंजेक्शन होता तो सभी लेते… (Parag Tyagi Open Up On Rumours Around Shefali Jariwala Death If Anti Ageing Injections Existed Everyone Would Take Them)

टीवी एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला ने (Actress Cum Model Shefali Jariwala)पिछले साल 27 जून को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. लेकिन आज भी उनके हसबैंड पराग त्यागी, फैमिली और फ्रेंड्स उन्हें याद करते हैं. और अब एक्ट्रेस की मौत पर उनके हसबैंड पराग त्यागी ने खुलासा (Her Husband Parag Tyagi Open Up) किया है.

Parag Tyagi and Shefali Jariwala

42 वर्षीय शेफाली जरीवाला के यूं अचानक मौत से हर कोई स्तब्ध है. आज भी लोगों को ये विश्वास नहीं हो रहा है कि शेफाली उनके बीच नहीं है. शेफाली जरीवाला की मौत को लेकर ये दावा किया गया था कि एक्ट्रेस के डेथ से पहले उस दिन उन्होंने ऐसे इंजेक्शन्स लगवाए थे, जो ब्यूटी को निखारने में मदद करते थे. अब एक्ट्रेस के हसबैंड पराग त्यागी ने चुप्पी ने इस मुद्दे पर बड़ा खुलासा किया है.

Parag Tyagi

फिल्मी ज्ञान को दिए इंटरव्यू में शेफाली जरीवाला की डेथ पर उनके हसबैंड पराग त्यागी कहा- हम लोग सब कुछ खाते हैं. शेफाली की डेथ से एक दिन पहले भी हमने चाइनीज फूड खाया था। हमें क्या जरूरत है भूखे रहने की. वे काफी फिट थी भूखे रहने से आपका फेस डल होता है.

Parag Tyagi

शेफाली जरीवाला के बारे में ऐसी अटकलें लगाई गई कि उन्होंने खूबसूरत और जवां रहने के लिए इंजेक्शन्स लगवाए थे, इस सवाल का जवाब देते हुए पराग बोले - उन्हें और ज़्यादा गोरे होने की जरूरत ही क्या थी. प्लीज़ मुझे ये बताएं कि वो कौन सा इंजेक्शन होता है जो आपको हमेशा जवान रखता है. अगर आज ऐसा होता तो रतन टाटा भी जिंदा होते. शेफाली की मौत अभी लिखी थी... उनकी आत्मा आज भी मुझ से जुड़ी हुई है.

Shefali Jariwala

पराग त्यागी ने अपने इस इंटरव्यू में लोगों से एक्ट्रेस की मौत की अफवाहें न फैलाने का भी अनुरोध किया. बता दें कि पत्नी के जाने के बाद से पराग का पेट डॉग सिंबा ही उनका सहारा बना. बता दें कि पराग अक्सर अपने पेट डॉग सिंबा के साथ फोटोz और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं.

Share this article