दाऊद को लेकर हमेशा ही एक जिज्ञासा सी बनी रही है लोगों के बीच में. हर कोई यह जानना चाहता है कि वो ज़िंदा है भी कि नहीं..? क्या वाकई वो पाकिस्तान में रह रहे हैं या पाकिस्तान ने उन्हें शरण दी है..? ऐसे तमाम सवालिया निगाहें दाऊद को लेकर घूमती रहती हैं.

मेरी सहेली के इस पॉडकास्ट में आप दाऊद से लेकर अपराध की दुनिया के कई दिलचस्प व रहस्यमयी बातें जानेंगे. पूरा पॉडकास्ट देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें -
अंडरवर्ल्ड को लेकर बॉलीवुड में कई सारी फिल्में बनीं. जो सुपरहिट रहीं और लोगों का मनोरंजन भी ख़ूब हुआ. जो सबसे ज़्यादा चर्चा में रही है, वह दाऊद को लेकर रही है. मुंबई ब्लास्ट से लेकर कई अपराधिक सनसनीखेज मामलों में दाऊद इब्राहिम को लेकर लोगों में आक्रोश रहा है, जो समय-समय पर फिल्मों के ज़रिए भी दिखता रहा है. फिर चाहे वो रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल स्टारर 'धुरंधर' हो या अजय देवगन, विवेक ओबेरॉय स्टारर 'कंपनी'.
क्या पूरे बॉलीवुड को डी कंपनी कंट्रोल करती थी? दाऊद का बॉलीवुड कनेक्शन एक्सपोज कर रहे हैं जाने-माने क्राइम जर्नलिस्ट वाहिद अली खान. उनसे जानें अंडरवर्ल्ड की अजब-गजब दास्तान.

Photo Courtesy: Social Media
