Close

‘रामायण’ की रिलीज़ से पहले रणबीर कपूर ने श्रीराम की नगरी अयोध्या में खरीदी करोडों की ज़मीन, हुए इमोशनल, बोले- अयोध्या नगरी मुझे बुला रही थी (Ranbir Kapoor buys land in Ayodhya before release of ‘Ramayana’, Gets emotional, Says: Ayodhya has chosen me)

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) डायरेक्टर नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' (Ramayana)  में भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं और अब श्रीराम से उन्होंने एक और कनेक्शन बना लिया है. राहा के पापा ने श्रीराम की नगरी अयोध्या में ज़मीन खरीद (Ranbir Kapoor buys land in Ayodhya) ली है और ऐसा करके वो बेहद एक्साइटेड हैं. दिलचस्प बात ये है कि ये प्रॉपर्टी रणबीर ने अपनी मच अवेटेड फ़िल्म 'रामायण' की रिलीज़ से पहले खरीदी है.

Ranbir Kapoor

न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर कपूर ने अयोध्या के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट ‘द सरयू’ में जमीन खरीदी है. यह प्रोजेक्ट द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा (HoABL) का प्रीमियम प्लॉटेड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट है. रणबीर ने जो प्लॉट खरीदा है, वो 2,134 वर्ग फीट का है और रिपोर्ट्स के अनुसार ये डील 3.31 करोड़ रुपए में हुई है.

Ranbir Kapoor

इस इन्वेस्टमेंट के बारे में बात करते हुए रणबीर इमोशनल नज़र आए. उन्होंने कहा, "मेरा मानना ​​है कि अयोध्या ने मुझे चुना है और मैंने बस इस पुकार का जवाब दिया है. अयोध्या हमारी इतिहास में गहराई से बसा हुआ है और हमारे सांस्कृतिक ताने-बाने का एक अहम हिस्सा है. ‘द सरयू’ (The Sarayu) की ये जमीन मेरे लिए एक जरिया बनी, जिससे मैं ये पक्का कर सकूं कि ये मेरी विरासत का हिस्सा बनकर मेरे परिवार के साथ हमेशा जुड़ा रहे."

Ranbir Kapoor

‘सरयू’ में जमीन लेने वाले रणबीर कपूर दूसरे बॉलीवुड एक्टर हैं. उनसे पहले यहां अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने जमीन खरीदी थी. ‘द सरयू’ प्रोजेक्ट में अमिताभ बच्चन ने तीन बार इन्वेस्टमेंट किया है. 75 एकड़ में फैला ये प्रोजेक्ट सरयू नदी के किनारे स्थित है. इस प्रोजेक्ट को एक प्रीमियम लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन के तौर पर डिजाइन किया गया है, जिसमें एक क्लबहाउस, हॉस्पिटैलिटी सुविधाएं, लाइफस्टाइल एमेनिटीज और ‘द लीला’ द्वारा मैनेज किया जाने वाला 5 एकड़ का एक शुद्ध शाकाहारी लग्जरी होटल शामिल है. 

Ranbir Kapoor

बता दें, रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' (Ramayana) में भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं. 'रामायण' को भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तक की सबसे भव्य फिल्म माना जा रहा है. लगभग 4000 करोड़ रुपये के बजट में बन रही इस फ़िल्म को अब तक की सबसे महंगी फ़िल्म बताया जा रहा है. इस महाकाव्य को दो भागों में रिलीज किया जाएगा. फिल्म की सबसे बड़ी ताकत वीएफएक्स और इसकी प्रभावशाली स्टार कास्ट है. रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे, वहीं साईं पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नज़र आएंगे. फ़िल्म का पहला भाग इस साल दिवाली पर और अगला भाग अगले साल दीवाली पर रिलीज होगा.

Share this article