Close

लहँगे पर वृंदावन, हाथों में श्रीमद्भगवद्गीता और मंत्र जाप की थैली लिए कान्स रेड कार्पेट पर आरती खेतरपाल की एंट्री, ग्लैमर मंच पर सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व करके छाईं सिंगर (Vrindavan-inspired lehenga, holding Bhagavad Gita And Krishna Bag in hand, Aarti Khetarpal turned heads on the Cannes red carpet)

'कान फिल्म फेस्टिवल' (Cannes 2026) के रेड कार्पेट पर जहां आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और दूसरे इंडियन सेलिब्रेटिज अपने ग्लैमर से लाइमलाइट लूट रहे हैं, वहीं एक इंडियन सिंगर ने कान्स में कुछ ऐसा कर दिया है कि हर तरफ उनकी ही चर्चा हो रही है. हम बात कर रहे हैं सिंगर आरती खेतरपाल (Aarti Khetrapal) की, जिन्होंने कान्स के रेड कार्पेट पर वृंदावन थीम के साथ एंट्री ली और सनातन धर्म को इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर इस तरह फ्लॉन्ट (Aarti Khetarpal turned heads on the Cannes red carpet) किया कि उन्हें देखने के बाद हर सनातनी का सीना गर्व से फूल जा रहा है और लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

Aarti Khetarpal

भक्ति गीत गानेवाली और मीका सिंह के गाने ‘समा' में नजर आईं आरती ने जब कान्स में एंट्री ली तो हर भारतीय की निगाह उन पर थम गई. आरती ने गोल्डन लहँगा पहना था, जिस पर कृष्ण भक्ति की झलक और वृंदावन की कला व संस्कृति उकेरी गई थी. गले में तुलसी कंठी माला, हाथ में छोटा-सा भगवद गीता (Bhagavad Gita) और राम नाम जप वाली पोटली (Krishna Bag) थामे आरती ने कान्स के रेड कार्पेट पर ऐसी मिसाल कायम कर दी कि हर तरह उनकी ही चर्चा हो रही है. 

Aarti Khetarpal

आरती ने कान्स से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'और फिर Cannes के इतिहास में पहली बार उन्होंने वैष्णवों और कृष्ण को समर्पित एक भेंट के रूप में गर्वपूर्वक कान के रेड कार्पेट पर सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया. यह हर उस इंसान के लिए है जो ईश्वर में विश्वास रखता है. उन सारे गुरुओं और संतों के लिए जिन्होंने हमें जप करना सिखाया, वेदव्यास जी के लिए है जिन्होंने भगवद गीता की रचना की. उन पब्लिशिंग हाउस के लिए जो हमारे वैदिक ग्रंथों को संरक्षित और प्रकाशित कर रहे हैं. उन भारतीय डिजाइनरों के लिए जो फैशन से आस्था को जोड़ते हैं. मेरी मां के लिए, जिन्होंने मुझे जप करना और कृष्ण से प्रेम करना सिखाया. मेरे भाई के लिए, जो मेरे पंख को उड़ान दी. मेरी बहन के लिए जो भारत में मेरा काम संभालने के लिए पूरी रात जाग रही है और पिताजी के लिए जिनकी फिल्म इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित हो रही है."

Aarti Khetarpal

आखिर में आरती ने सब कुछ श्रीकृष्ण को सौंपते हुए लिखा, "हे कृष्ण, आप मुझे जो भी मंच प्रदान करते हैं, वह मेरे लिए आपकी सेवा करने और राधा रानी द्वारा मुझे दी गई हर क्षमता में सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व करने का दायित्व है. हे ईश्वर, मैं आपका ऋणी हूं क्योंकि आप ही मेरे सब कुछ हैं."

Aarti Khetarpal

आरती का ये अंदाज फैशन मंच पर उनकी आस्था और विश्वास को बयां कर रहे थे. इंटरनेशनल ग्लैमरस मंच पर उन्होंने जिस तरह सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया, उसकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है. लोग उन पर गर्व कर रहे हैं और उन्हें इनक्रेडिबल बता रहे हैं. 

Aarti Khetarpal

बता दें कि आरती खेतरपाल भजन सिंगर हैं. वो वृंदावन में रहकर भारतीय संस्कृति और स्पिरिचुअलिटी की बातें शेयर करती रहती हैं. वो 'कुतुब मीनार', 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स', 'प्यार इश्क रेंट', 'मुस्कुराहटें', 'इनसाइड ऐज' जैसे शोज में भी नजर आ चुकी हैं.

Share this article