Close

“शादी के 42 साल! साथ के 53 साल!” अनिल कपूर ने दिलचस्प अंदाज़ में पत्नी सुनीता को सालगिरह की बधाई दी (“42 years of marriage! 53 years of togetherness!” Anil Kapoor wishes wife Sunita on their anniversary in a interesting way)

अनिल कपूर उन कलाकारों में से हैं, जो एक प्यारे बेटे, समझदार पति और लाजवाब पिता की भूमिकाओं में अपने हर रोल में फिट रहे और आज भी उतने ही हिट और फिट हैं.
आज अपनी शादी की सालगिरह पर उन्होंने भावनाओं में बहते हुए अपनी पत्नी सुनीता को एनिवर्सरी की न केवल बधाई दी, बल्कि अपने अनकहे जज़्बातों को भी बयां किया.

Anil Kapoor and wife Sunita

अनिल कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के इंस्टाग्राम पर पत्नी सुनीता के साथ की, शादी की कई ख़ूबसूरत तस्वीरों को साझा करने के साथ अपने इमोशंस को कुछ यूं बयां किया-
शादी के 42 साल! साथ के 53 साल! और पता नहीं उस पर हर साल पिछले साल से ज़्यादा ख़ुशनुमा लगता है.

यह भी पढ़ें: फिल्म समीक्षाः पति पत्नी और वो दो- नहीं यहां तो धूम-धड़ाका करती पूरी पलटन है… (Movie Review: Pati Patni Aur Woh Do)

हमारी शादी बेहद सिंपल सी थी, बस तीस मिनट में हो गई. कोई हनीमून नहीं, कोई धूमधाम नहीं. बस हमारे माता-पिता, कुछ क़रीबी लोग और हम दोनों. मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि तीस मिनट तिरपन साल में बदल जाएंगे.

Anil Kapoor and wife Sunita

कहते हैं ना, शादियां स्वर्ग में बनती हैं. हमारी तो बिल्कुल वैसी ही थी. मैंने पहले भी कहा है और कहता रहूंगा, तुम ही हो वो वजह जिसके कारण सब कुछ ठीक चल रहा है. जिसकी वजह से मैं हर सपना पूरा कर पाया, हर जोख़िम उठा पाया, हर सेट पर पहुंच पाया. क्योंकि मुझे हमेशा पता था कि तुम ही सब कुछ संभाले हुए हो, ग्रेस व लव के साथ.

Anil Kapoor and wife Sunita


थैंक यू मुझे अपना बनाने चुनने के लिए हर दिन, 53 सालों तक! मैं एक भी पल को हल्के में नहीं लेता.
मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी जीवनसाथी, मेरी सब कुछ, सालगिरह मुबारक हो माय लव! हमारे आगे अनंत संभावनाएं हैं!
इसी के साथ पत्नी सुनीता को टैग करते हुए उन्होंने लव इमोजी बनाया.

Anil Kapoor and wife Sunita

अनिल कपूर के इस प्यार भरे मैसेज पर फैंस ने जमकर कमेंट्स किए. ख़ासकर उनके प्रिय मित्र अनुपम खेर ने तो लाइक करने के साथ हार्ट की सात इमोजी कुछ यह संकेत देते हुए की, सात फेरे के साथ-साथ दोनों का साथ सात जन्मों तक बना रहे.

Anil Kapoor and wife Sunita

दोनों शादी से पहले काफ़ी सालों से एक-दूसरे को जानते रहे, साथ रहा, इस करके अनिल कपूर ने कहा कि शादी के बयालीस साल और साथ के तिरपन साल...

Anil Kapoor and wife Sunita

अपनों में बेटी रिया कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ही कप में चाय की चुस्कियां लेते अपने पैरेंट्स की यंग दिनों की फोटो शेयर करते दोनों को टैग करते हुए ‘हैप्पी एनिवर्सरी पैरेंट्स!’ कहा.

Anil Kapoor and his wife Sunita

अनिल कपूर ने फिल्मों में चाहे जितने विविधता वाले क़िरदार निभाए हों, पर असल ज़िंदगी में वे वाकई में अपनों के बेमिसाल ‘नायक’ रहे हैं. यह तो जगज़ाहिर है कि वे अपनी को-स्टार माधुरी दीक्षित को बेइंतहा पसंद करते हैं. कई बार उन्होंने कहा भी, परंतु अपनी पत्नी सुनीता और बच्चों के प्रति उनकी ज़िम्मेदारी को हमेशा उन्होंने बख़ूबी निभाया.

Anil Kapoor and his wife Sunita


वाक़ई साथ के इतने साल बाद भी उनका आपसी जुड़ाव देखते ही बनता है. यूं ही दोनों का प्यार+साथ बना रहे. अनिल+सुनीता कपूर को सालगिरह की ढेर सारी बधाइयां और शुभकामनाएं! 

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के मुहिम में अनुपम खेर का सराहनीय प्रयास… (Anupam Kher- Pradhanmantri Shri Narendra Modiji Ki Desh Ke Liye Muhim Mein Mera Ek Chhota Sa Prayas…)

Photo Courtesy: Social Media

Share this article