रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम गुजरात टाइटंस (जीटी) (RCB vs GT) को 92 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंच गई है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर-1 में मिली जीत के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को हग करने स्टैंड्स में पहुंच गए. आखिर स्टैंड में बैठकर अनुष्का RCB की जीत के लिए लगातार प्रार्थना (Anushka Sharma prays for the team's victory) करती रहीं, जिसका वीडियो पर वायरल हो रहा है.

कल RCB vs GT मैच में आरसीबी और विराट कोहली को सपोर्ट करने अनुष्का शर्मा भी पहुंची थीं. आईपीएल मैच के दौरान, सबसे आगे वाली सीट पर बैठकर अनुष्का अपने पति और उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए जोर-शोर से चीयर करती दिखीं.

अपने पति के लिए चीयर करने के अलावा, अनुष्का टीम की जीत के लिए लगातार प्रार्थना भी करती रहीं. अनुष्का ने उंगली में एक डिजिटल जप काउंटर रिंग (Anushka Sharma wears Radha Naam Jap counter) पहना था और इस दौरान वह 'राधा नाम' का जाप और प्रार्थना कर रही थीं. मंत्र जाप करते हुए उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं. एक तस्वीर में तो अनुष्का को हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए भी देखा गया.

और आखिरकार उनकी प्रार्थना रंग लाई और आरसीबी की टीम ने जीटी को हराकर आईपीएल 2026 के फाइनल में जगह बना ली. ये तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. इन्हें देखकर फैंस इमोशनल हो रहे हैं और अपना रिएक्शन दे रहे हैं." अनुष्का की तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा 'देखो, वह आरसीबी के लिए कैसे प्रार्थना कर रही है.' वहीं कुछ लोग अनुष्का को विराट का लकी चार्म मान रहे हैं.

बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पिछले कुछ सालों से बेहद आध्यात्मिक हो गए हैं, उन्हें अक्सर प्रेमानंद महाराज के आश्रम में देखा जाता है. विराट कोहली भी हमेशा उंगली में डिजिटल राधा जप काउंटर पहने दिखते हैं. उनका कहना है कि अध्यात्म से जुड़ने के बाद उनकी जिंदगी में बहुत बदलाव आए हैं. अध्यात्म ने उन्हें कई मुसीबतों को पार करने में मदद भी की है.

