80 और 90 के दशक के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्री (Meenakshi Seshadri) 30 साल बाद भारत लौट आई हैं और एक बार फिर एक्टिंग वर्ल्ड (Meenakshi Seshadri wants to work in Bollywood) में लौटना चाहती हैं. उन्होंने सोशल मीडिया कर जरिए फिल्म मेकर्स से काम की गुहार (Meenakshi Seshadri Publicly Asks Bollywood For Work) लगाई है और कहा है कि वे अब फिल्मों और ओटीटी (वेब सीरीज) जैसे माध्यमों में दमदार किरदार निभाना चाहती हैं.

2016 में मीनाक्षी ने 'घायल वन्स अगेन' में एक छोटा सा रोल निभाया था. इस रोल कप छोड़ दें तो मीनाक्षी करीब 28 सालों से फिल्मों से दूर हैं. लेकिन अब वो एक्टिंग में वापसी करना चाहती हैं और मीनाक्षी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके प्रोड्यूसर्स से काम मांगा है और कहा है कि वो हर तरह के रोल के लिए तैयार हैं. उन्होंने ये भी कहा है कि वह फिल्मों और ओटीटी प्रोजेक्ट्स में नए अवसरों की तलाश में हैं.

मीनाक्षी शेषाद्रि ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो कह रही हैं, "आपके प्यार और सपोर्ट के लिए सभी का धन्यवाद. 30 साल के लंबे समय बाद मैं अपनी कर्मभूमि मुंबई लौट आईं हूं और नई उम्मीदों, जुनून और सकारात्मकता के साथ इस इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में वापस कदम रख रही हूं. मैं ऐसे दमदार किरदारों की तलाश में हूं जो असरदार हो, अच्छे हों."

मीनाक्षी ने आगे कहा, "रोल छोटा हो या बड़ा, लीड हो या सपोर्टिंग रोल, मैं हर तरह के रोल के लिए तैयार हूं. फिल्में हो या ओटीटी दोनों पर काम करना चाहती हूं. मुझे बस ऐसा रोल चाहिए जो एक एक्टर के तौर पर मुझे चैलेंजिंग लगे." मीनाक्षी ने बताया कि वो उन्हें कुछ रोल के आफर आए थे, लेकिन कुछ रोल्स खास नहीं थे और कुछ की बात आगे नहीं बढ़ पाई. लेकिन वो काम करना चाहती हैं और काम की तलाश में हैं.

बता दें कि फ़िल्म "पेंटर बाबू' से करियर की शुरुआत करनेवाली मीनाक्षी ने 'हीरो', ‘दामिनी’, ‘मेरी जंग’, ‘घायल’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में शानदार काम किया. लेकिन जब वो करियर के पीक पर थीं तो अचानक इंवेस्टमेंट बैंकर हरीष मैसूर से शादी करके उन्होंने बॉलीवुड छोड़ दिया और अमेरिका में जाकर बस गईं. उन्हें दो बच्चे भी हैं. अमेरिका में उन्होंने क्लासिकल डांस इंस्टीट्यूट चलाया और अब 62 की उम्र में 30 साल बाद इंडिया लौटी हैं. हालांकि वो तीन साल से इंडिया में हैं, लेकिन अब तक उन्हें कोई बहुत अच्छा आफर नहीं मिला है, इसलिए उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इंडस्ट्री से काम देने की गुहार लगाई है.

मीनाक्षी का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. उनके फैंस उनकी वापसी की न्यूज़ सुनकर खुश हो गए हैं और गर्माहट के साथ उनको वेलकम कर रहे हैं.
