Close

करिश्मा तन्ना ने गोद भराई की रस्मों से जुड़े इमोशनल लम्हों को शेयर किया, देखें फोटोज़ (Karishma Tanna shares emotional moments from her baby shower ceremony; see photos)

मां बनने के एहसास भर से नारी का चेहरे ग्लो करने के साथ ख़ुशी की सुखद अनुभूति से भर जाता है. हर स्त्री के लिए यह एक अविस्मरणीय यात्रा रहती है. इसी जर्नी को इन दिनों करिश्मा तन्ना भरपूर एंजॉय कर रही हैं. उन्होंेने अपनी गोद भराई रस्म की दूसरी फोटो सीरीज़ अपने सोशल मीडिया अकाउंट के इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अपनी दिल की बात भी कही. वे कहती हैं-
एक सपने जैसे दिन के कुछ और पल...
मेरी मां के आशीर्वाद की गर्माहट... हर रस्म में प्यार... मेरी सास का मुझे इतने स्नेह से साड़ी पहनाना... हर फूल, हर दीया, हर छोटी से छोटी चीज़ को इतने दिल से किया गया था. मेरी डेकोर टीम को विशेष धन्यवाद! आप लोग ने वाकई कमाल कर दिया!..

इन ख़ूबसूरत अलफ़ाज़ों के साथ ही उन्होंने कई प्यारी तस्वीरों को साझा किया. कहीं पर मां का प्यार उमड़-घुमड़ रहा था तो कहीं सासू मां का दुलार... हर तस्वीर प्यार, स्नेह व अपनेपन की भावनाओं बहती कहानी बयां कर रही. हर तरफ़ अपनों का प्यार-दुलार बरस रहा था. हां, कहीं सैंया के साथ नज़रों की शोखियां भी ख़ूब झिलमिला रही थी तो कहीं मां-सास के स्नेह की वर्षा भी बेशुमार हो रही थी. सच, मां बनने की इस यात्रा में उनकी दोनों मांओं (मां+सास) का भी ख़ुशी का पारावार न था.

इमोशनल फीलिंग की जर्नी में घर साज-सज्जा भी सहभागी रहे. फूलों से लेकर दीयों तक की सुंदरता देखते ही बनती थी. तभी तो करिश्मा अपनी डेकोर टीम का आभार व्यक्त करे बिना नहीं रह सकी.

करिश्मा ने बिज़नेसमैन वरुण बंगेरा से विवाह किया है. अब शादी के चार साल बाद दोनों पैरेंट्स बन रहे हैं. टीवी, फिल्में, रियालिटी शोज़, वेब सीरीज़ हर जगह करिश्मा ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया. वे बिग बॉस की विनर भी रहीं.

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि वे अपने कोको (डॉगी) की मां कहलाना पसंद करती हैं, जिसकी ज़िम्मेदारियों को उन्होंने हमेशा बख़ूबी निभाया है. अब मां की इस एक नई पारी की शुरुआत कर चुकी हैं. बस जल्द ही उनका घर किलकारियों से गूंजेगा. फ़िलहाल हम उनकी गोद भराई के रस्मों की ख़ूबसूरत तस्वीरों को देखते हैं.

करिश्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पेट्स को लेकर अपने प्यार को भी साझा किया है. वहीं उन्हें लेकर कुछ सवाल, प्यार-दुलार, तो कुछ व्यंग्य के साथ चिंता भी प्रकट की है. 

करिश्मा तन्ना ने गोद भराई की रस्मों से जुड़े इमोशनल लम्हों को शेयर किया, देखें फोटोज़

मां बनने के एहसास भर से नारी का चेहरे ग्लो करने के साथ ख़ुशी की सुखद अनुभूति से भर जाता है. हर स्त्री के लिए यह एक अविस्मरणीय यात्रा रहती है. इसी जर्नी को इन दिनों करिश्मा तन्ना भरपूर एंजॉय कर रही हैं. उन्होंेने अपनी गोद भराई रस्म की दूसरी फोटो सीरीज़ अपने सोशल मीडिया अकाउंट के इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अपनी दिल की बात भी कही. वे कहती हैं-
एक सपने जैसे दिन के कुछ और पल...
मेरी मां के आशीर्वाद की गर्माहट... हर रस्म में प्यार... मेरी सास का मुझे इतने स्नेह से साड़ी पहनाना... हर फूल, हर दीया, हर छोटी से छोटी चीज़ को इतने दिल से किया गया था. मेरी डेकोर टीम को विशेष धन्यवाद! आप लोग ने वाकई कमाल कर दिया!..

यह भी पढ़ें: इंफ्लुएंसर डायरीज़: मानव मंगलानी- स्टार्स व पैप्स दोनों को एक-दूसरे की ज़रूरत है… (Influencer Diaries: Manav Manglani – Stars and Paps both need each other…)

इन ख़ूबसूरत अलफ़ाज़ों के साथ ही उन्होंने कई प्यारी तस्वीरों को साझा किया. कहीं पर मां का प्यार उमड़-घुमड़ रहा था तो कहीं सासू मां का दुलार... हर तस्वीर प्यार, स्नेह व अपनेपन की भावनाओं बहती कहानी बयां कर रही. हर तरफ़ अपनों का प्यार-दुलार बरस रहा था. हां, कहीं सैंया के साथ नज़रों की शोखियां भी ख़ूब झिलमिला रही थी तो कहीं मां-सास के स्नेह की वर्षा भी बेशुमार हो रही थी. सच, मां बनने की इस यात्रा में उनकी दोनों मांओं (मां+सास) का भी ख़ुशी का पारावार न था.

इमोशनल फीलिंग की जर्नी में घर साज-सज्जा भी सहभागी रहे. फूलों से लेकर दीयों तक की सुंदरता देखते ही बनती थी. तभी तो करिश्मा अपनी डेकोर टीम का आभार व्यक्त करे बिना नहीं रह सकी.

करिश्मा ने बिज़नेसमैन वरुण बंगेरा से विवाह किया है. अब शादी के चार साल बाद दोनों पैरेंट्स बन रहे हैं. टीवी, फिल्में, रियालिटी शोज़, वेब सीरीज़ हर जगह करिश्मा ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया. वे बिग बॉस की विनर भी रहीं.

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि वे अपने कोको (डॉगी) की मां कहलाना पसंद करती हैं, जिसकी ज़िम्मेदारियों को उन्होंने हमेशा बख़ूबी निभाया है. अब मां की इस एक नई पारी की शुरुआत कर चुकी हैं. बस जल्द ही उनका घर किलकारियों से गूंजेगा. फ़िलहाल हम उनकी गोद भराई के रस्मों की ख़ूबसूरत तस्वीरों को देखते हैं.

करिश्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पेट्स को लेकर अपने प्यार को भी साझा किया है. वहीं उन्हें लेकर कुछ सवाल, प्यार-दुलार, तो कुछ व्यंग्य के साथ चिंता भी प्रकट की है. 

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के मुहिम में अनुपम खेर का सराहनीय प्रयास… (Anupam Kher- Pradhanmantri Shri Narendra Modiji Ki Desh Ke Liye Muhim Mein Mera Ek Chhota Sa Prayas…)

Photo Courtesy: Social Media

Share this article